बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर के भाई पर दलित परिवार को पीटने-धमकाने का आरोप

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम का नाम लगातार चर्चा में है। इस बार मामला अलग है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के भाई सौरभ गर्ग पर दलति परिवार को पीटने, कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

सौरभ गर्ग पर आरोप है कि कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी है।
सौरभ गर्ग पर आरोप है कि कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी है

बता दें कि मामला 11 फरवरी की देर रात का गढ़ा गांव बमीठा थाना का बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम ने बीते दिनों दलित परिवार के साथ मारपीट की है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को बरात लवकुशनगर के अटकोहां से गढ़ा गांव बागेस्वरधाम गई थी, जहां रात 12 बजे यह विवाद हुआ। आरोप है कि दलित परिवार की दुल्हन के मामा, भाई के साथ मारपीट की गई है। वीडियो में दिख रहा है कि सौरभ गर्ग मुंह में सिगरेट और एक हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमका रहे थे और जब यह वाकया हुआ, उस समय कथित पीड़ित परिवार बेटी की शादी में व्यस्त था। सौरभ गर्ग ने कट्टा दिखाते हुए दलित परिवार के सदस्य को गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। 

मामले में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति समारोह में लोगों को धमकाता और कट्टा लहराता नजर आ रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए दिख रहे लोगों की जानकारी के लिए टीम बनाई गई है। वीडियो की भी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

फेसबुक पर वायरल हो रही पोस्ट
मामले में रामआसरे अहिरवार नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर डाली है। जिसमें लिखा है कि आपको दो इमेज और एक वीडियो दिख रहा होगा, इमेज में दिख रही इनकी सकल पर मत जाना ये दिखने में जितने शरीफ लग रहे हैं उतने हैं नहीं। एक का नाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री है, जो बड़ी ही चतुराई से अपने छोटे भाई के अपराधों को दबाते हैं। दूसरे का नाम शालिगराम गर्ग है, जो अत्याधिक गुंडा, दारुखोर और गंजेड़ी किस्म का इंसान है। ये मैं नहीं इस पोस्ट का वीडियो कहता है। यकीन ना हो तो आप खुद देख लें। जिसमें धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे पूज्य महाराज अहिरवार समाज की शादी में आते हैं और खूब आतंक काटते हैं। हवाई फायरिंग करते है 8 लोगों को मारते हैं।
कुर्सियां तोड़ते हैं। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं। अब आप जानना चाहेंगे कि इस गुंडे ने ऐसा किया क्यों, इसका कारण ये है कि इस अहिरवार परिवार ने इनके सम्मेलन में शादी करने से मना कर दिया था। इससे छोटे महराज भड़क गए और आ गये पिस्टल और अपने कुछ गुंडों के साथ। और दिखा दिया कि या तो शादी सम्मेलन से करो या हम करने नहीं देंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!