इंदौर-धार-बड़वानी सहित प्रदेश के 15 जिले भूकंप के हिसाब से माने जाते हैं संवेदनशील

इंदौर की धरती के नीचे वैसे तो कभी साढ़े तीन की तीव्रता से ज्यादा का कंपन महसूस नहीं हुआ, लेकिन प्रदेश केे जिन 15 जिलों को भूकंप के हिसाब से संवेदनशील माना गया हैै, उसमें इंदौर भी शामिल हैै। भूकंप की संवेदनशीलता के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों को बांटने वाले जोन की लाइन मध्य प्रदेश की नर्मदा घाटी से गुजरती है। इंदौर नर्मदा घाटी के निकट का सबसे बड़ा शहर है और यहां बड़े निर्माण हैं, इसलिए इसे जोन तीन मेें रखा गया है। यहां के बड़े प्रोजेक्ट इस जोन को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किए गए हैं। मेेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के पिलरों के निर्माण भी जोन-तीन के हिसाब से हो रहे हैं। इंदौर के अलावा जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, देवास, धार, खरगोन, बड़वानी जिला भी भूकंप के मान से संवेदनशील माने जाते हैं। आपको बता देें कि रविवार को इंदौर सहित मालवा- निमाड़ के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए, हालांकि झटकों के कारण जनहानि नहीं हुई।

मध्य प्रदेश में भूकंप का इतिहास
मध्य प्रदेश ने अभी तक पांच से लेकर छह तीव्रता के तीन बड़े झटके झेले हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सोन नदी घाटी में 2 जून 1927 को भूकंप आया था। उसकी तीव्रता 6.5 थी। इसके बाद 1938 को पचमढ़ी में में भूकंप आया था। 22 मार्च 1997 को 5.8 की तीव्रता का भूकंप जबलपुर में आया था। जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबलपुर को भी जोन 3 मेें रखा गया है। डेढ़ साल पहले नर्मदा घाटी में महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव में भी 3.5 की तीव्रता का झटका महसूस हुआ था।

इंदौर में बड़े निर्माण भूकंप के हिसाब से होते हैं डिजाइन
जीएसआईटीएस के एसोसिएट प्रोफेसर मिलिंद लागटे बतातेे हैं कि इंदौर जोन 3 में शामिल है। ज्यादार सरकारी भवनों को भूकंप रोधी बनाते हैं। आपदा प्रबंधन के समय सबसे ज्यादा सरकारी अमला ही मैदान में होता हैै। भूकंप के दौरान सरकारी भवनों में जनहानि न हो और शासकीयकर्मी ज्यादा प्रभावित न हों, इसलिए सरकारी भवनों की नींव मजबूत रखी जाती है। प्रो. लागटे के अनुसार अस्पताल, स्कूल, रेलवे स्टेशन की बनावट में विशेष ध्यान रखा जाता है। भूकंप झेेलने के बाद यह भवन भरभरा कर न गिरें और खतरनाक साबित न हों, इस बात का ध्यान रखा जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!