सोमवती अमावस्या: सूर्योदय होते ही सोमकुंड और रामघाट पर शुरू हुआ स्नान, 30 वर्ष बाद बन रहा विशेष योग

उज्जैन: सोमवती अमावस्या पर सोमतीर्थ कुंड में स्नान का पौराणिक महत्व है। इसी कारण आज सुबह देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने रणजीत हनुमान के पास स्थित सोमतीर्थ कुंड और रामघाट पर आस्था से स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोमकुण्ड पर पीएचई और नगर निगम का अमला व्यवस्था में जुटा रहा। कुंड में साफ पानी भरने और फव्वारे लगाने के साथ यहां बैरिकेडिंग, कपड़े बदलने के शेड, पीने के पानी, चिकित्सा की व्यवस्था की गई।

सोमवती अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग में देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शिप्रा व सोमकुंड में स्नान किया। सुबह से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलेगा। आस्थावानों ने तीर्थ स्थल पर दान पुण्य कर ज्योतिर्लिंग महाकाल सहित शहर के अन्य मंदिरों में दर्शन व पूजन अर्चन किया। वैसे तो पर्व स्नान के लिए देशभर से लोगों के उज्जैन पहुंचने का सिलसिला रविवार रात से शुरू हो गया था। लोगों ने शिप्रा व सोमतीर्थ पर भजन कीर्तन कर रात गुजारी। सोमवार को जैसे ही सूर्योदय हुआ स्नान का क्रम शुरू हो गया।

सोमवती अमावस्या
सोमवती अमावस्या 

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में फव्वारों का इंतजाम किया था। श्रद्धालुओं ने फव्वारों में स्नान कर तीर्थ क्षेत्र स्थित श्री सोमेश्वर महादेव के दर्शन व पूजन किया। इधर, शिप्रा के रामघाट व दत्त अखाड़ा घाट पर स्थानीय के साथ दूरदराज से आए भक्तों ने शिप्रा जल में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह के समय शिप्रा के घाटों पर सिंहस्थ जैसा नजारा दिखाई दिया। स्नान के बाद लोगों ने ब्राह्मणों को दान, दक्षिणा तथा भिक्षुकों को भोजन भी कराया।

30 वर्ष बाद कुंभ राशि के चंद्र, शनि और सूर्य का संयोग
पं. अमर डिब्बेवाला ने बताया कि इस वर्ष अमावस्या पर सोमवार का दिन धनिष्ठा नक्षत्र परिघ योग उपरांत शिवयोग, नाग करण तथा कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी है। इस प्रकार के योग संयोग में देवी लक्ष्मी की आराधना तथा पितरों के निमित्त तर्पण पिंडदान करने से अनुकूलता होती है। शनि का एक राशि में परिवर्तन ढाई साल के बाद होता है पुन: इसी राशि में आने में करीब 30 वर्ष का समय लगता है। इस दृष्टि से शनि का कुंभ राशि में आना और अमावस्या पर सूर्य, चंद्र के साथ युति बनाना पितृ कर्म के दृष्टिकोण से विशेष माना जाता है।

सोमवती अमावस्या
सोमवती अमावस्या

महिलाओं ने किया वट वृक्ष का पूजन
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट सावित्री अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन सुख सौभाग्य की कामना से वट वृक्ष के पूजन का विधान है। इसी मान्यता के चलते सौभाग्यवती महिलाओं ने पति के दीर्घायु जीवन की कामना से वट वृक्ष का पूजन किया पश्चात कच्चा सूत बांधते हुए परिक्रमा भी लगाई। मान्यता है ऐसा करने से पति की आयु बढ़ती है तथा परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!