रेलवे स्टेशन की पार्किंग मेें युवती से बात कर रहे युवक को गोली मारी

इंदौर रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित पार्किंग में खड़े होकर युवती से बात कर रहे एक युवक की बुधवार शाम गोली मार दी गई। युवक-युवती बात कर रहे थे, तभी युवती का रिश्तेदार राहुल यादव आया। वह युवती को निशाना बनाना चाहता था, लेकिन गोली युवक के सिर में लग गई। मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का है। उसकी हालत गंभीर है और वह वेटिंलेटर पर है।

इंदौर की छोटी ग्वालटोली पुलिस के अनुसार संस्कार पिता पवन वर्मा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा था। वह मोनिका नामक युवती से बातें कर रहा था। दोनों एक साथ काम करते हैं। इस बीच एक अन्य युवक राहुल यादव आया और मोनिका से विवाद करने लगा। संस्कार ने रोकना चाहा तो वह उस पर गुस्सा होने लगा। इस बीच राहुल ने पिस्तौल निकाल ली और युवती पर तान दी। संस्कार बीच बचाव करने लगा तो गोली चल गई और उसके सिर में घुस गई। गोली लगने से घायल संस्कार को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर है।

गोली मारने वाला युवती की बहन का देवर
गोली मारने वाला युवक राहुल यादव युवती मोनिका की बहन का देवर है और वह मोनिका से एकतरफा प्रेम करता है। उसने स्टेशन पर युवती को संस्कार से बातें करते देखा और गुस्सा हो गया। इस दौरान उसने गोली चला दी। गोली चलने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बाद युवती घायल संस्कार की मदद के लिए पुकारती रही। उसका मौके पर ही काफी खून बह गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद मोनिका खुद संस्कार वर्मा को अस्पताल ले गई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!