निवेश के लिए 10 फरवरी को खुलेगा इंदौर नगर निगम का ग्रीन बॉन्ड

इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इश्यू निवेश के लिए 10 फरवरी को खुलेगा। बॉन्ड पर निवेशकों को 8.42 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल और स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह ने बुधवार को इश्यू के बारे में विस्तार से जानकारी दी।निगम के अधिकारियों ने बताया कि मूल्यांकित, सूचीबद्ध, कर योग्य, सुरक्षित, भुनाने योग्य और गैर- परिवर्तनीय ग्रीन म्युनिसिपल बांड का अंकित मूल्य 1000 रुपये है। इसमें 4 अलग-अलग हस्तांतरणीय और भुनाने योग्य प्रमुख भाग (एसटीआरपीपी) अर्थात् 250 रुपये अंकित मूल्य का एक बांड एसटीआरपीपी ए का होगा। दूसरा 250 रुपये अंकित मूल्य का एसटीआरपीपी बी होगा, तीसरा एसटीआरपीपी सी और चौथा एसटीआरपीपी डी भी 250 रुपये मूल्य का होगा।

14 फरवरी को बंद होगा इश्यू, एनएसई में सूचीबद्ध होगा
सार्वजनिक निर्गम के लिए मध्य प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1956 के तहत वर्ष 1956 में स्थापित इंदौर नगर निगम (आईएमसी या निगम) ने दस्तावेज दायर किया है। यह निर्गम 10 फरवरी, 2023 को खुलेगा और 14 फरवरी, 2023 को बंद होगा। ग्रीन बॉन्ड पर प्रतिवर्ष 8.25 प्रतिशत की कूपन दर की पेशकश की गई है। यह अर्धवार्षिक देय है और प्रभावी प्रतिफल प्रतिवर्ष 8.42 फीसदी है। इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। एनएसई निर्गम के लिए नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा।

केयर ने दी एए रेटिंग
इन ग्रीन बॉन्डों को केयर रेटिंग्स लिमिटेड द्वारा केयर एए स्टेबल और इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड ने आईएनडी एए+ /स्टेबल रेटिंग दी है।

तीन से लेकर नौ साल की होगी अवधि
इन ग्रीन बॉन्डों की अवधि 3 वर्ष (एसटीआरपीपी ए) 5 वर्ष (एसटीआरपीपी बी), 7 वर्ष (एसटीआरपीपीसी) और 9 वर्ष (एसटीआरपीपी डी) है। श्रेणी 1 (क्यूआईबी) श्रेणी 2 (कॉर्पोरेट), श्रेणी 3 (एचएनआई) और श्रेणी 4 (रिटेल इंडिविजुअल) के एनसीडी धारकों के लिए प्रभावी आय (प्रति वर्ष 8.41 फीसदी, 3 वर्ष, 5 वर्ष और 7 वर्ष की अवधि के लिए है और यह एसटीआरपीपी डी के 9 वर्ष की अवधि के लिए 8.42 फीसदी है। ब्याज भुगतान विभिन्न माध्यमों से होगा, जैसे डायरेक्ट क्रेडिट, एनएसीएच, आरटीजीएस, एनईएफटी और रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट। इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग मध्य प्रदेश के खरगोन के गांव सामराज और आशुखेड़ी में 60 मेगावॉट के कैप्टिव सोलर पावर प्लांट (परियोजना) की स्थापना के लिए किया जाना प्रस्तावित है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!