इंदौर आईएमएस में बदमाश गैंग की धमकी- आज बम फोड़ा जाएगा, रोक सके तो रोक लेना

इंदौर: प्रदेश के टाॅप मैनेजमेंट संस्थानों मेें से एक इंस्टीट्यूट आफ मैनेजेमेंट स्टडीज के कैम्पस में रोज पटाखेे फूटने से प्रबंधन परेशान था। दो दिन से तो पटाखे फोड़ने वाले बाकायदा धमकी भरे अंदाज में पोस्टर लगाकर बम फोड़ रहे थे। आखिरकार इस चुनौती को प्रबंधन ने स्वीकारा और फोड़ने वालों को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। इसके लिए स्टाफ ने अफवाह फैलाई कि कैम्पस के कैमरे बंद है, इसलिए पटाखे फोड़ने वाले पकड़ में नहीं आ रहे है, लेकिन कैमरे चालू थे। कैमरों की मदद से निगरानी रखकर ही दो युवकों को कर्मचारियों ने पकड़ा। दोनो युवक बाहरी है और वे संस्थान में पढ़ने वाले दोस्तों के कहने पर परिसर में बम फोड़ने की शरारत करते थे।

पोस्टर लगाकर बताया फोड़ने का समय

कैम्पस मेंआईएमएस बदमाश गैंग के नाम से पोस्टर लगाकर बम फोड़नेे की एडवायजरी जारी की जा रही थी। यह पोस्टर संस्थान की दीवारों पर ही चिपकाए गए थे। जिस पर लिखा था- ‘आज चार बज आईएमएस में बम फोड़ा जाएगा, रोक सके तो रोक लेना’ धमकी देने वाले का उल्लेख पोस्टर में आईएमएम बदमाश गैंग के रुप में किया गया था। अगरबत्ती में बम लगाकर शरारती युवक कभी बाथरुम में तो कभी सूनसान जगहों पर लगा देते थे।

सोमवार को वे बम लगाने आए तो कैमरों से कर्मचारियों ने निगरानी रखी। उनकी मेहनत सफल भी हो गई। पटाखे लगाने आए  दो युवकों को पकड़े गए। उनके द्वारा लगाया गया पटाखा भी फूटा और उसका कचरा भी कैम्पस में बिखरा था। जिसे सबूत के तौर पर कर्मचारियों ने संभाल कर रखा।  पटाखे फोड़ने आए युवक संस्थान के छात्र नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनके दोस्त संस्थान में पढ़ते है। अब उनसे पूछा जा रहा है कि वे किसके कहने पर बम फोड़तेे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!