भूमाफियाओं के सामने असहाय दिखा प्रशासन फिर हुआ सख्त, 32 लाख का जुर्माना ठोका

इंदौर : भूमाफियाओं के खिलाफ इंदौर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। चर्चित भूमाफिया और जमानत पर छूटे चंपू अजमेरा के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चंपू द्वारा बिना अनुमति सेटेलाइट हिल्स में खुदाई करवाई जा रही थी। प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर आज अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर ने अवैध उत्खनन के इस मामले में चंपू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। उस पर 32 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। कैलाश गर्ग और चंपू की जोड़ी की मिलीभगत के चलते ही शहर में कई लोग अपने भूखंडों को पाने के लिए परेशान हो रहे हैं।

कोर्ट में अपर कलेक्टर ने कहा था मुझे धमकियां मिल रही
कुछ दिन पहले ही चंपू के मामले में प्रशासन कोर्ट में असहाय नजर आ रहा था। हाईकोर्ट की इंदौर बैंच के सामने अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने कहा था- सर मुझे धमकियां दी जाती हैं कि कोर्ट में आपके कपड़े उतरवा देंगे। आपकी नौकरी चली जाएगी। मैं मेरे अधिकार क्षेत्र में जितना कर सकता था, किया, लेकिन आरोपी सहयोग नहीं कर रहे हैं। बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं आ रहे हैं। इन पर सख्ती की जरूरत है। हम तो इनकी जमानत रद्द करवाने के लिए भी आवेदन देना चाहते हैं। गौरतलब है कि चंपू और अन्य आरोपियों की जमानत सुप्रीम कोर्ट से दी गई थी। जमानत इस आधार पर दी गई थी कि ये सब परेशान हो रहे लोगों को प्लाट दिलाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि यदि ये लोग सहयोग नहीं करते हैं तो इनकी जमानत रद्द करने के लिए प्रशासन हाईकोर्ट में फिर से आवेदन कर सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!