इंदौर में सात साल की बच्ची के हत्यारे सद्दाम को फांसी,अदालत ने कहा- मुजरिम समाज के लिए नासूर

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में सात साल की बच्ची की हत्या के दोषी दरिंदे को विशेष कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए मात्र पांच माह में फैसला सुना दिया। घटना पिछले साल सितंबर की है। मासूम की हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक सद्दाम उर्फ वाहिद ही था।दरिंदे सद्दाम ने मासूम के शरीर पर चाकू से 15 वार किए थे और उसके हाथों की नस भी काट दी थी। कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने सद्दाम को मानसिक विक्षिप्त बताकर कड़ी सजा नहीं देने की गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने गंभीरतम अपराध मानकर फांसी की सजा सुनाई।

दुष्कर्म के इरादे से ले जाकर मार डाला था
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में दुष्कर्म के इरादे से बच्ची को ले जाने और हत्या करने की बात कबूल की थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश छा गया था। उग्र लोगों ने आरोपी सद्दाम के घर पर पथराव किया था। इंदौर नगर निगम ने गिरफ्तारी के बाद उसका अवैध मकान तोड़ दिया था।

खेल रही बच्ची को उठाकर ले गया था
घटना 23 सितंबर 2022 की है। आरोपी सद्दाम बच्ची को उठाकर ले गया था। उस वक्त बच्ची बस्ती में खेल रही थी। बच्ची जिस घर में रहती थी। उसके मकान मालिक की पत्नी भी आरोपी के पीछे दौड़ी थी, लेकिन आरोपी बच्ची को अपने कमरे के भीतर ले गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। जब तक लोग बच्ची को बचाने आते। तब तक आरोपी सद्दाम बच्ची को चाकू के वार कर मौत के घाट उतार चुका था।

चाकू लहराते हुए भाग गया था
रहवासियों ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर बच्ची का शव पड़ा था। तभी आरोपी चाकू लहराते हुए वहां से भाग गया था। गिरफ्तारी के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा तो यह तर्क दिया गया कि सद्दाम मानसिक रोगी है और वह मानसिक अस्पताल में भी भर्ती रह चुका है, लेकिन कोर्ट ने उसे सजा में कोई रियायत नहीं दी, उसे जघन्य अपराध के लिए सोमवार को फांसी की सजा सुना दी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!