बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का तांडव रातों-रात तोड़ें 14 मंदिर,हिंदुओं में आक्रोश

ढाका: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदुओं को टार्गेट करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने  रात ठाकुरगांव के बलियाडांगी उपजिला में 14 मंदिरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया। बलियाडांगी उपजिला पूजा उत्सव परिषद के महासचिव विद्यानाथ बर्मन ने रविवार दोपहर मामले की पुष्टि की।

14 मंदिरों पर धावा बोला

1. बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, जानकारी मिलने पर डिप्टी कमिश्नर महबूबुर रहमान, एसपी मोहम्मद जहांगीर हुसैन व हिंदू बौद्ध ईसाई ओइक्या परिषद ठाकुरगांव के जिला महासचिव प्रबीर कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे।

2. प्रबीर कुमार गुप्ता ने कहा, “शनिवार की रात धनतला संघ के सिंदूरपिंडी इलाके में नौ, परिया संघ के कॉलेजपाड़ा इलाके में चार और चरोल संघ के शाहबाजपुर नाथपारा इलाके के एक मंदिर में 14 मूर्तियों को एक बदमाश ने तोड़ दिया। ज्यादातर मूर्तियां सड़क किनारे बने मंदिरों की हैं।”

3. ठाकुरगांव के एसपीप मोहम्मद जहांगीर हुसैन ने कहा, “हम घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच के बाद सच सामने आ जाएगा।”

4. बलियाडांगी थाना प्रभारी (ओसी) खैरुल अनम ने कहा-“हमारा मानना है कि ये घटनाएं शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच हुईं।”

5. उपजिला पूजा उत्सव परिषद के महासचिव विद्यानाथ बर्मन ने कहा, “बदमाशों ने मूर्तियों के हाथ, पैर और सिर तोड़ दिए हैं। कुछ मूर्तियों को तोड़कर तालाब में फेंक दिया गया। हम चाहते हैं कि प्रशासन घटना की ठीक से जांच करे और दोषियों को गिरफ्तार करे।”

6. डिप्टी कमिश्नर महबूबुर रहमान ने कहा-“हमने घटना स्थल का दौरा किया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।”

7. जिला पूजा उत्सव परिषद के महासचिव तपन कुमार घोष ने रविवार शाम करीब चार बजे सिंदूरपिंडी इलाके के हरिबसार मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा-“यह मंदिर बड़ा और पारंपरिक है। कई लोग यहां नियमित रूप से आते हैं। इस मंदिर की सभी मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है। यह बहुत ही दुखद और भयावह है। हम इस घटना की निष्पक्ष जांच चाहते हैं।”

8.इस मामले के बारे में पूछे जाने पर, बलियाडांगी उपजिला परिषद के अध्यक्ष एमडी अली असलम ज्वेल ने कहा-“मंदिरों की मूर्तियों को तोड़ा गया था, उन्हें असुरक्षित तरीके से सड़क के किनारे फेंक दिया गया था।”

9.सिंदूरपिंडी इलाके के निवासी काशीनाथ सिंह ने कहा- “हम दहशत की स्थिति में हैं। इस घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

10.बांग्लादेश में हिंदू समुदाय लगातार मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर है। नवंबर, 2022 में रंगपुर के कौनिया उपजिला में अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने शहीद बाग केंद्रीय श्मशान और काली मंदिर की हिंदू मूर्तियों में तोड़फोड़ की थी।

सम्बंधित खबरे

पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!