इंदौर के पास महू में 6 साल के बच्चे की हत्या, अपहरण के बाद फिरौती में मांगे थे चार करोड़ रुपए

इंदौर के पास महू में एक बच्चे के अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। एक कांग्रेस नेता के 6 साल के भतीजे का अपहरण करने के बाद परिवार से चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई और बाद में बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव महू में ही एक पुलिया के नीचे मिला है। मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर का है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
चोरल की पुलिया के नीचे मिला बच्चे का शव
पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई जितेंद्र सिंह चौहान का बेटा हर्शु (6) रविवार शाम 6 बजे सेे घर से लापता था। परिजन ने अपने गांव के साथ ही आसपास के कई क्षेत्रों में बच्चे की तलाश की। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की तो देर रात पता चला कि बच्चे का शव चोरल में के सैंडल मेंडल गांव की एक पुलिया के नीचे है। बच्चे के शव को महू के सिविल अस्पताल में लाए हैं यहां पर पोस्टमॉर्टम हो रहा है।

फुटेज में सायकल से जाता दिखा
पुलिस ने बताया कि हर्शु रविवार को बाहर खेल रहा था। वह साढे छह बजे के आसपास अपनी सायकल से घूम रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। इसके बाद ही परिजन को फिरौती के लिए फोन आया। परिजन पुलिस के पास पहुंचे और तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज में वह जाता हुआ दिखा है। वहीं पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले हैं जो आरोपियों की कार होने का शक है। हर्शु के पिता खदान कारोबारी हैं और उसके चाचा विजेंद्र सिंह चौहान कांग्रेस के नेता हैं।

रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ
पुलिस रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। हर्शु जहां खेल रहा था वहां आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!