इंदौर में विकास यात्रा शुरू, सरकार की योजनाएं गिनाने सड़कों पर निकले भाजपा विधायक

चुनाव साल में एक बार फिर राजनीतिक यात्राएं निकलने लगी हैं। रविवार को इंदौर शहर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की विकास यात्राएं निकलीं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, संगठनों के पदाधिकारियों ने उसमें शामिल होकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया। कहीं चिकित्सा शिविर लगाए गए, तो कहीं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिन हितग्राहियों को सरकार की योजना का लाभ मिला उनके घरों पर भी नेता पहुंचे।

इंदौर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में मालवा मिल चौराहे पर भाजपा नेता वरिष्ठजनों का सम्मान कर रहे थे। विधायक महेंद्र हार्डिया ने यहां महिला सफाईकर्मियों के पैर पूजे। उनके साथ महापौर परिषद के सदस्य नंदू पहाड़िया और राजेश उदावत भी शामिल थे। चौराहे पर एक रथ सरकारी योजनाओं का प्रचार कर रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण भी रथ पर लगी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था।

विकलांगों को ट्रायसिकल बांटी
तीन नंबर विधानसभा के तीन नंबर वार्ड में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विकलांगों को ट्रायसिकल दी। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। देपालपुर में महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं और सरकार की योजना ग्रामीणों को बताती रहीं। सांवेर में स्वच्छता की शपथ ग्रामीणों को दिलाई गई। महू में विकास यात्रा के दौरान नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान गांवों में हितग्राही संवाद के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कुछ स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए और विभिन्न रोगों की मुफ्त में जांच की गई।
20 दिनों तक निकलेंगी यात्राएं
जिले में विकास यात्राएं 20 दिनों तक निकलेंगी। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्षद, भाजपा के पदाधिकारी यात्रा में शामिल रहेंगे। इसके बाद वार्ड स्तर पर भी सम्मेलन होंगे। इसमें लोगों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पहले यात्रा 20 फरवरी तक संचालित होने वाली थी, लेकिन अब यात्रा 25 फरवरी तक होगी। ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राही सम्मेलन होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!