इंदौर में बोलीं अभिनेत्री महिमा चौधरी, जिंदा हो तो जिंदादिली से जियो….सिर्फ काम करना ही जीवन नहीं

इंदौर ।  समय बदल गया है। अब कैंसर के मरीज से लोग दूर नहीं भागते, बल्कि वे आपको पसंद करने लगते हैं। उनकी भावनाएं आपके साथ जुड़ जाती हैं। जिन लोगों से आप कभी मिले नहीं, वे भी आपके लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। कैंसर का इलाज करवाते हुए मैंने यही अनुभव किया है। कैंसर का पूरा इलाज हो सकता है। जरूरत इस बात की है कि समय रहते बीमारी का पता लगा लिया जाए। इलाज के बाद कैंसर के मरीज पूरी तरह से मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं। मैंने खुद इसे अनुभव किया है। जिंदा हो तो जिंदादिली से जियो….सिर्फ काम करना ही जीवन नहीं है। कुछ समय अपने लिए भी निकालें…परिवार के साथ छुट्टियां बिताएं। यह बात कैंसर विजेता और अभिनेत्री महिमा चौधरी ने कही। वे शनिवार को देवास नाका क्षेत्र स्थित सीएचएल अस्पताल 114 में स्थापित लीनियर एक्सेलरेटर के स्थापना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कार्यक्रम में कैंसर पर जीत हासिल कर चुके मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर डायरेक्टर आंकोलाजी, सीनियर सर्जिकल आंकोलाजिस्ट डा.अश्विन रागोले, एचओडी-रेडिएशन आंकोलाजी डा.पीयूष शुक्ला, सीएचएल अस्पताल के सीओओ धनंजय कुमार और एलेक्टा के मैनेजिंग डायरेक्टर भारत और सीनियर वीपी टीआइएमईए और एशिया पसिफिक मणिकंदन बाला भी उपस्थित थे।

मरीज का आत्मबल सबसे बड़ा हथियार

अभिनेत्री चौधरी ने कहा कि वे नियमित जांच करवाती हैं। यही वजह थी कि उन्हें प्राथमिक स्टेज पर ही कैंसर का पता चल गया था। उन्होंने इसका पूरा इलाज लिया और आज वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर के इलाज में मरीज का आत्मबल सबसे बड़ा हथियार होता है। उपचार के दौरान अस्पताल में भर्ती रहते हुए मेरे दिमाग में मार्टिंना नवातिलोवा और संजय दत्त जैसे लोगों का ख्याल आया, जिन्होंने अपने आत्मसंबल से कैंसर को हराया और सफल रहे। मैंने सोचा जब ये लोग कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं।

भारत में कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है मप्र

कार्यक्रम में डाक्टरों ने बताया कि एक रिपोर्ट के मुताबिक मप्र भारत में कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। प्रदेश की आठ करोड़ की जनसंख्या में से सिर्फ तीन प्रतिशत यानी सिर्फ 24 लाख को कैंसर रजिस्ट्री में शामिल किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर 10 लाख की जनसंख्या के लिए एक रेडियोथैरेपी सिस्टम होना चाहिए। भारत में वर्तमान में 10 लाख जनसंख्या के लिए 0.4 आरटी सिस्टम हैं। मप्र में तो यह संख्या 0.3 है। यानी राष्ट्रीय औसत से भी कम। सीएचएल अस्पताल 114 में अत्याधुनिक मशीन स्थापित होने से कैंसर के मरीजों को सुविधा मिलेगी। उन्हें लंबा वेटिंग टाइम कम होगा और मरीज की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!