भोपाल-इंदौर में लोकसभा चुनाव से पहले दौड़ेगी भोपाल मेट्रो

भोपाल । मप्र में 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले भोपाल और इंदौर शहर में मेट्रो दौडऩे लगेंगे। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इसकी तैयारी तेज कर दी हैं। यहीं नहीं मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों शहरों में मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू करने की समयसीमा तय की गई है। इसके बाद सेंट्रल मेट्रो रेल कमिश्नर की तरफ से अनुमति मिलते ही जनता के लिए मेट्रो की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। भोपाल में मेट्रो का 30.95 किमी और इंदौर में 31.46 किमी ट्रेक प्रस्तावित हैं। इसमें से प्रथम चरण में भोपाल में 7 किमी का प्रायोरिटी कॉरीडोर बनाया जा रहा हैं। दोनों ही शहरों के लिए इस माह के अंत तक जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड ट्रैक की पहली खेप डिलीवरी की जाएगी। इसके बाद एल एंड टी भोपाल में और आईएससी एंड टेक्समो इंदौर में पटिरियां डालने का काम शुरू कर देंगी। आल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी को 52 मेट्रो ट्रेन सेट के ऑर्डर दे दिये गए हैं। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सितंबर 2023 में मेट्रो का ट्रायल रन करने की समयसीमा तय कर ली हैं। इसके तीन से चार महीने बाद सेंट्रल मेट्रो रेल कमिश्नर की तरफ से सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी करते ही मेट्रो की सुविधा दोनों ही शहरों में शुरू कर दी जाएगी।

तीन डिब्बों के साथ दोड़ेगी मेट्रो
दोनों ही शहरो में शुरुआत में मेट्रो तीन-तीन डिब्बो के साथ दौड़ेगी। हालांकि मेट्रो स्टेशन को 6 डिब्बों के अनुसार तैयार किया जा रहा हैं। मेट्रो की शुरुआत के बाद यात्रियों की संख्या बढऩे के अनुसार मेट्रो में डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। बता दें मध्य प्रदेश में डीपीआर के अनुसार 2021-22 में शुरू होना थी, लेकिन जरूरी अनुमतियां और कोविड महामारी तथा अन्य कारणों से मेट्रो के काम में शुरूआत में देरी हुई।

यहां बन रहे आठ रेलवे स्टेशन
इसमें सुभाष नगर से एम्स तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स में आठ स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से अप्रैल तक सुभाष नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर स्टेशन के सिविल कार्य पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!