पांच फरवरी से मध्यप्रदेश में बीजेपी निकालेगी विकास यात्रा, CM शिवराज यहां से करेंगे शुरुआत

भिंड: मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार चुनावी साल में अपनी योजनाओं का बखान और जनता की संतुष्टि और समाधान के लिए विकास यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। चंबल के भिंड जिले के लिए यह बात इसलिए और खास हो जाती है, क्योंकि इस सरकारी विकास यात्रा का भिंड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे, जिसकी जानकारी शुक्रवार शाम प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर रविवार को भिंड आएंगे। यहां वे जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भिंड पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के माध्यम से चर्चा करते हुए बताया कि सीएम भिंड के एमजेएस कॉलेज ग्राउंड पर बने इसी मंच से प्रदेश में सरकार की विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा का मकसद संतुष्टि और समाधान है।

20 दिनों तक चलेगी विकास यात्रा…
मंत्री अरविंद भदौरिया ने बताया, पांच फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में विधायक के नेतृत्व में 20 दिन की यात्रा चलेगी। यह प्रयास रहेगा कि हर गांव, हर पंचायत तक विधायक पहुंचे और वहां जो विकास कार्य हुए हैं, हितग्राहियों को जो लाभ हुआ है, उसका बखान करें। कार्यक्रम के माध्यम से भूमि पूजन हो जाए, लोकार्पण हो जाए, इसी तरह के कई विकास कार्यों को लेकर विकास यात्रा चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से कुछ रह गया है, जैसे बंटवारा या अन्य कोई समस्या तो शासन और प्रशासन मिलकर उसका निपटारा करने का प्रयास करेंगे।

प्रभारी मंत्री करेंगे यात्रा प्रभारी की नियुक्ति…
सहकारिता मंत्री ने बताया कि इन यात्राओं के लिए जिम्मेदारी प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को दी गई है, जिसमें वे संबंधित विधानसभा में यात्रा का प्रभारी नियुक्त करेंगे। इसमें सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। खुद सहकारिता मंत्री पर सागर और रायसेन में यात्रा प्रभारियों की नियुक्ति की जिम्मेदारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!