कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं बचा, दूसरे के लल्ला को खिलाने की कोशिश कर रही : नरोत्तम मिश्रा

इंदौर: मप्र के गृह मंत्री व इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। वह दूसरे के लल्ला को पालने में खिलाने की कोशिश करती है।
गृह मंत्री मिश्रा ने शुक्रवार को इंदौर में विकास यात्रा को लेकर जनप्रतिनिधियों व अफसरों की बैठक ली। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। शराबबंदी का मुद्दा कांग्रेस द्वारा उठाए जाने के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि वह दूसरे के मुद्दों को उठा रही है। जब उनसे पूछा गया कि इंदौर में जनप्रतिधियों की अफसर नहीं सुनते हैं, ऐसी शिकायत जनप्रतिनिधियों ने की है। तो मिश्रा का जवाब था कि ऐसा नहीं हो सकता कि अफसर जनप्रतिनिधि की न सुनें। मेयर ने भी कभी इस विषय में मुझे नहीं बताया।

विकास यात्रा को लेकर मंत्री मिश्रा ने कहा कि विकास यात्रा के संबंध में विस्तार से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक हुई थी। विकास यात्रा की तैयारियां अफसरों ने बताई।  जनप्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए हैं। अच्छी तैयारी के साथ विकास यात्रा निकलेगी। जहां पर हितग्राही मूलक योजना है,उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विकास यात्रा के दौरान शिलान्यास, उद्घाटन भी होंगे। सभाएं भी होंगी। इसमें जनप्रतिनिधि योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के वीडियो को लेकर कांग्रेस की आपत्ति के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि वे दो दिन से बाहर थे, उन्होंने वीडियो नहीं देखा। गृह मंत्री मिश्रा विधायक महेंद्र हार्डिया के यहां पहुंचे और उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!