हाईकोर्ट में अफसर ने कहा- भूमाफिया किसानों को रुपये दे, तो कुछ पीडि़तों को मिल सकते है प्लाॅट

इंदौर: लोगों से रुपये लेकर प्लाॅट नहीं देने वाले भूमाफिया चंपू अजमेरा, चिराग शाह, हैप्पी धवन की काॅलोनियों से जुड़े प्रकरण की सुनवाई मंगलवार को हाईकोर्ट में हुए। 55 मिनिट चली सुनवाई में इंदौर के एडीएम अभय बेडेकर ने कहा कि भूमाफिया कमेटी को सहयोग नहीं कर रहे है और धमकियां दे रहे है। यदि वे किसानों को रुपये दें तो कुछ प्रभावितों का प्लाॅट मिल सकते हैै।

दो साल पहले प्रशासन ने भूमाफिया अभियान चलाया था और कालिंदी गोल्ड, फिनिक्स व सेटेलाइट टाउनशिप के पीडि़तों को प्लाॅट दिलाने के कवायद शुरू कर थी। तब इन काॅलोनियों का काटने वाले भूमाफिया चंपू अजमेरा, चिराग शाह, हैप्पी धवन गिरफ्तार भी हुए थे। तब हाईकोर्ट नेे कहा था कि एक कमेटी बनाए और प्रभावितों को प्लाॅट दिलाएं।

उस कमेटी का जिम्मा अपर कलेक्टर बेडेकर के पास है। कोर्ट में उन्होंने कहा कि तीनों काॅलोनियों में 50 प्रतिशत पीड़ितों को न्याय दिलवाया गया। कुछ मामलों में भू माफियाओं द्वारा किसानों को पैसे नहीं दिए हैं इस कारण किसानों ने जमीन का कब्जा नहीं लेने दिया। भू माफियाओं द्वारा पीड़ितों को उनके पैसे वापस करने के लिए चेक देने का भी कहा गया, लेकिन कई पीड़ितों ने चेक लेने से मना कर दिया।

वे प्लाॅट ही चाहते है। कोर्ट को बताया गया कि कालिंदी गोल्ड की 96 शिकायत थी। फिनिक्स की 81 शिकायत थी,जबकि सेटेलाइट की 72 शिकायत थी। कुल 255 शिकायतों में से 133 का निराकरण करवाया गया है। अपर कलेक्टर ने कहा कि कालिंदी गोल्ड कंपनी में डायरेक्टर कोई महावीर जैन व निकुल कपासी है और इस कंपनी को पीछे से कोई और ऑपरेट करते हैं साथ ही एडीएम द्वारा बताया गया कि सरकारी विभागों में कॉलोनी की अनुमतियों के लिए जो दस्तावेज भूमाफियाओं द्वारा पेश किए गए थे। उसमें भी कई किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज बनाए है। जिन किसानों से सौदे किए गए।

उन्हें भी पूरा पैसा नहीं दिया। यदि भूमाफिया उनका पैसा दें तो कुछ पीडि़तों को और प्लाॅट मिल सकते हैै। कोर्ट मेें प्रभावितों के वकीलों ने कहा कि आरोपियों की जमानत होने के बाद कमेटी ने काम बंद कर दिया और अभी भी ज्यादातर प्रभावित भटक रहे है। पीडि़त पक्ष के वकीलों ने कहा कि आरोपीगणों के पास और भी कई जमीनें हैं अगर प्रशासन उन जमीनों पर प्लॉट दिलवाने संबंधी कार्रवाई करें तो सभी को प्लाॅट मिल सकते है। इस पूरे मामले को हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!