दिल्ली में साकार हुआ 108 कमरों का नया मध्यप्रदेश भवन, राष्ट्रीय राजधानी में बनेगा प्रदेश की पहचान

दिल्ली: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नवनिर्मित मध्य प्रदेश भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट के माध्यम से 50 साल के बाद के भारत की बुनियाद रखी है, उसी तर्ज पर हमने दिल्ली में अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नवनिर्मित मध्य प्रदेश भवन को आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया है। यह भवन केन्द्र और राज्य के सह-अस्तित्व की भावना को मजबूती देगा। साथ ही दिल्ली में मध्यप्रदेश की विरासत, कला, संस्कृति और प्रदेश के आमजन के प्रतीक के रूप में उभरेगा।

मध्य प्रदेश भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।                                    मध्य प्रदेश भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।
जय महाकाल, जय मां नर्मदे के नारे लगे

जैसे ही सीएम ने भवन का उद्घाटन किया वहां जय महाकाल, जय मां नर्मदे और जय मां मैहर वाली के नारे लगे। इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खजुराहो सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुरलीधर राव सहित मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद के सदस्य और अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए भवन का लोकार्पण किया। इस मध्य प्रदेश भवन का निर्माण चाणक्यपुरी क्षेत्र में जीसस एंड मेरी मार्ग पर डेढ़ एकड़ में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

दिल्ली में बना नया मध्य प्रदेश भवन।                                                            दिल्ली में बना नया मध्य प्रदेश भवन
योग और वैदिक विज्ञान में है 108 का महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन का प्रत्येक फ्लोर प्रदेश की अलग संस्कृति को दर्शाता है। भवन में बाहर से लेकर अंदर तक हर कदम पर राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक, कला और परंपरा प्रदर्शित है, जो मध्यप्रदेश के कण-कण से रू-ब-रू कराएगी। इस भवन में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद 108 कक्ष बनाए गए हैं। हमारे योग शास्त्र में 108 का अंक आध्यात्मिक परिपूर्णता का प्रतीक है और वैदिक विज्ञान के अनुसार 108  सृष्टि की संपूर्णता का द्योतक है। यह ब्रह्मांड और हमारे एकमेव होने का उदाहरण है।
दिल्ली में नए मध्य प्रदेश भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री।                              दिल्ली में नए मध्य प्रदेश भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री
अभी नए भवन में रहने के लिए लगेगा एक माह का समय
नए मध्यप्रदेश भवन का उद्घाटन भले ही सीएम ने कर दिया है, लेकिन भवन को औपचारिक रूप से शुरू होने अभी एक माह से ज्यादा का वक्त लग सकता है। 108 कमरों वाले भव्य भवन में अभी फिनिशिंग बची है। कुछ छोटे-छोटे काम भी चल रहे हैं। केंद्र सरकार की जिस एजेंसी ने इस भवन में काम किया है, उसे कुछ वक्त और चाहिए। सभी काम पूरे होने एक से डेढ़ माह का वक्त लगेगा।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!