‘इंदौर को आग लगा देंगे’, यह धमकी देने वाला उवेश अहमद गिरफ्तार

इंदौर में पठान फिल्म से शुरू हुए विवाद के दौरान एक आरोपी ने शहर को आग के हवाले कर देने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में अन्य आरोपियों की अभी भी तलाश जारी है। आरोपी उवेश उर्फ आवेश पुत्र इस्तियाक अहमद उर्फ गुड्डू निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। उवेश अहमद ने गुरुवार को इंदौर की बड़वाली चौकी में भीड़ इकट्ठा कर ली थी। वह लोगों को भडक़ाकर शहर जलाने की बात कह रहा था। उसकी पहचान वायरल वीडियो से ही की गई। उसी समय कुछ लोगों ने सर तन से जुदा करने के नारे लगाए थे जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को इस मामले में अभी भी अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस ने उवेश के साथी तौसिफ पुत्र अब्दुल रउफ निवासी जूना पीठा को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

यह धमकी दी थी उवेश ने
उवेश लोगों से कह रहा था कि पठान मूवी पर विरोध के दौरान प्रदर्शन करने वाले और धर्म विरोधी नारे लगाने वाले हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों पर शहर के पुलिस अफसरों ने कार्रवाई की बात कही है। वे जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो पहले प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद में चक्काजाम और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी पुलिस उन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो इंदौर शहर को आग के हवाले कर दिया जाएगा। उसकी इस बात पर भीड़ भी सहमति दे रही थी। यह वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसकी वजह से शहर का महौल बिगड़ रहा था।

क्या था पूरा मामला
पठान मूवी के विरोध में हिंदूवादी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी समय कुछ लोगों ने धर्म विरोधी नारे लगाए जिसकी शिकायत मुस्लिम समाज ने थाने में की। उसी समय बड़वाली चौकी पर उवेश ने साथियों को इकट्ठा कर इंदौर को आग के हवाले करने की बात कही। वहीं कई अन्य क्षेत्रों में सर तन से जुदा के नारे लगए। इस मामले में पुलिस हिंदूवासी संगठन के 5 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!