देशभर से आए खिलाड़ी बोले इंदौर को देखकर डबल हो गई एनर्जी

इंदौर:  शहर न सिर्फ स्वच्छता में बल्कि हर क्षेत्र में नए मुकाम स्थापित करता जा रहा है। शहर में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया कार्यक्रम के लिए देशभर के खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। पहली बार इंदौर आए खिलाडिय़ों ने कहा कि स्पोट्र्स में एनर्जी लेवल ही आपकी जीत तय करता है और इंदौर को देखकर ही हमारा एनर्जी लेवल दोगुना हो गया। यूपी टीम के कोच अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि वे पूरे उत्तर प्रदेश से चयनित खिलाडिय़ों को लेकर इंदौर आए हैं। उनके खिलाड़ी इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि उन्हें इंदौर आने का मौका मिला है जो शहर दुनियाभर में स्वच्छता के लिए मिसाल बन चुका है।
इससे पहले इंदौर में आज खेलो इंडिया का भव्य शुभारंभ हुआ। इंदौर में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में 4 मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में भविष्य के लगभग 900 से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाएं दिखा रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित विश्वामित्र, अर्जुन तथा विक्रम अवार्ड से सम्मानित खेल विभूतियां विशेष रूप से मौजूद थी। कार्यक्रम में विश्वामित्र अवार्ड, अर्जुन अवार्ड तथा विक्रम अवार्ड से सम्मानित इंदौर की विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भोपाल से प्रसारित खेलों इंडिया यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
4 मैदानों पर हो रही 6 खेलों की प्रतियोगिताएं                                          4 मैदानों पर हो रही 6 खेलों की प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें मुख्य रूप से एमराल्ड हाइट्स के विद्यार्थियों ने मिले सुर मेरा तुम्हारा, पधारो म्हारो देश, खेलो इंडिया, नाद ग्रुप के कलाकारों ने गणपति वंदना, नाद नमन ग्रुप के कलाकारों ने दिल धडक़ा दो के गीत पर आकर्षक और रंगारंग नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
4 मैदानों पर हो रही 6 खेलों की प्रतियोगिताएं                                                  4 मैदानों पर हो रही 6 खेलों की प्रतियोगिताएं
इंदौर में चार मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इंदौर में आज से टेबल टेनिस की प्रतियोगिता अभय प्रशाल में प्रारंभ हुई। टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं तीन फरवरी तक चलेंगी। इसी तरह 31 जनवरी से 04 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में बॉस्केटबाल की, 01 फरवरी से 10 फरवरी तक एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल (पुरुष), 05 फरवरी से 09 फरवरी तक अभय प्रशाल में कबड्डी की, 06 फरवरी से 10 फरवरी तक इंदौर टेनिस क्लब में लॉन टेनिस की तथा 06 फरवरी से 09 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होंगी।
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!