सिंगरौली में 25 हजार से अधिक लोगों को मिलेंगे भूखंड, 6 लाख से अधिक किसानों के खाते में आएंगी राशि

भोपाल :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत 25 हजार 412 जरूरतमंद हितग्राहियों को आवास के लिए एक साथ नि:शुल्क भूखंड आवंटित करेंगे। जिन गरीब परिवारों के पास रहने के लिए पर्याप्त आवास नहीं हैं और स्वयं की भूमि भी नहीं है ऐसे प्रत्येक परिवार को 60 वर्ग मीटर का नि:शुल्क भूखंड आवंटित किया जाएगा। जिले में 421 एकड़ रकबे में हितग्राहियों को नि:शुल्क भूखंड आवंटित होंगे। उधर, मुख्यमंत्री सिंगरौली से ही रीवा संभाग के सिंगरौली सहित सीधी-सतना और रीवा जिले के छह लाख 78 हजार 408 किसानों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित भी करेंगे।

किए जाएंगे ये लोकार्पण

मुख्यमंत्री 248 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सिंगरौली शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, 60 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले माइनिंग इंजीनियरिंग कालेज और 33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह (बैढ़न) तथा 31 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल चकरिया का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने जिले में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की। इसमें खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, खनिज साधन तथा श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सिंगरौली कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    Singrauli कलेक्टर को हाईकोर्ट के जज ने लगाई जमकर फटकार, 4 अधिकारियों को नोटिस जारी

    सिंगरौली: मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने सिंगरौली जिले के 4 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस थमाया है। इनमें सिंगरौली कलेक्टर, SDM देवसर, सरई तहसीलदार और नायब तहसीलदार (सर्किल खनुआ) शामिल हैं। हाइकोर्ट…

    CM मोहन सीधी से करेंगे चुनावी प्रचार का शंखनाद, प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन रैली में होंगे शामिल

    लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के सभी दिग्गज नेता सभी बूथों की जानकारियां ले रहे हैं। वहीं लगातार कार्यकर्ताओं के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!