CM मोहन सीधी से करेंगे चुनावी प्रचार का शंखनाद, प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन रैली में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के सभी दिग्गज नेता सभी बूथों की जानकारियां ले रहे हैं। वहीं लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीधी, डिंडोरी और जबलपुर जिले के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीधी से चुनावी प्रचार का शंखनाद करेंगे। सीएम कल सीधी में लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन रैली में शामिल होंगे। 

विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री बुधवार को सीधी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डिंडोरी जिले के बालपुर में वीरांगना रानी अवंती बाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद बालपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जबलपुर बरगी के नयानगर चरगंवा में वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद नया नगर में जैन संत आचार्य समय सागर जी महाराज के आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लेंगे।

कमलेश्वर पटेल से होगा मुकाबला
बता दें कि सीधी लोकसभा सीट से बीजेपी ने एक तरफ जहां डॉ. राजेश मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने यहां से कमलेश्वर पटेल को टिकट दिया है। डॉ. राजेश मिश्रा का सियासी सफर बहुजन समाज पार्टी से शुरू हुआ था। वे 2008 में सीधी विधानसभा से बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। भाजपा की ओर से डॉ मिश्रा किसी भी चुनाव में पहली बार मैदान में होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    Singrauli कलेक्टर को हाईकोर्ट के जज ने लगाई जमकर फटकार, 4 अधिकारियों को नोटिस जारी

    सिंगरौली: मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने सिंगरौली जिले के 4 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस थमाया है। इनमें सिंगरौली कलेक्टर, SDM देवसर, सरई तहसीलदार और नायब तहसीलदार (सर्किल खनुआ) शामिल हैं। हाइकोर्ट…

    युवक की आ गई मौज, बैंक खाते में अचानक आ गए 58 करोड़ 61 लाख रुपए, अब पीछे पड़ी आईटी

    मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक युवक के बैंक खाते में मंगलवार को एक साथ करोड़ों रुपए क्रेडिट हो गए. अचानक बैंक खाते हुई करोड़ों की बरसात से युवक…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!