आज ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में करेंगे रोड शो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने नोटिस भेजकर 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरकानूनी करार देते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।
जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश होने के लिए नहीं जा रहे हैं। वह आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ईडी ने यह नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा है। उन्होंने कहा कि यह नोटिस इस बात को सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि आगामी चार राज्यों में मैं चुनाव प्रचार ना कर सकूं।
गौर करने वाली बात है कि अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन केजरीवाल ने इस समन को गैरकानूनी बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि ईडी केजरीवाल को फिर से नोटिस जारी कर सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी ने ईडी की नोटिस पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करनी चाहती है।

वहीं अरविंद केजरीवाल के जवाब पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है लिहाजा पार्टी के शीर्ष नेता जांच एजेंसी और कोर्ट को जवाब देना चाहिए। वहीं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी बिना किसी नियम और कानून के कार्रवाई कर रही है। वह किसी को भी समन कर लेती है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आखिर कब ईडी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी करेगी। जिन नेताओं के नाम भ्रष्टाचार के मामलों में आते हैं आखिर उनके खिलाफ ईडी क्यों नहीं कार्रवाई करती है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!