ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ,थोड़ी देर में PM वर्चुअली संबोधित करेंगे

इंदौर में 11 और 12 जनवरी को छटवें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे। समिट को मुख्यमंत्री चौहान भी संबोधित करेंगे। समिट का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे होगा।

                           निवेशकों से चर्चा करते सीएम

सीएम ने निवेशकों से की चर्चा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 प्रारंभ होने से पहले विभिन्न निवेशकों से पृथक पृथक चर्चा की। मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में सुझावों और प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री चौहान से आज भेंट करने वाले निवेशकों और प्रमुख उद्योगपतियों में अडानी एग्रो आयल एवं गैस के चेयरमैन प्रणव अडानी, एमडी टाटा इंटरनेशनल नोएल टाटा, संजीव पुरी सीएमडी आईटीसी, रेखा मैनन एसएनचर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन निखिल आर. मेसवानी शामिल हैं।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ,थोड़ी देर में PM वर्चुअली संबोधित करेंगे

इंदौर में 11 और 12 जनवरी को छटवें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कई विषयों पर 19 समानांतर सत्र होंगे। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इन सत्रों में देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का वर्चुअली शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। शुभारंभ सत्र में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी एवं गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली का संबोधन भी होगा। इस सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का वर्चुअल संबोधन होगा। समिट को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संबोधित करेंगे। समिट का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगा।

पहले दिन के सत्र
पहले दिन दोपहर 2 बजे से 5 समानांतर सत्र होंगे। यह सत्र एग्रीकल्चर, फूड एण्ड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एण्ड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी विषय पर होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से टेक्सटाईल और गारमेंट विषय पर विशेष सत्र भी होगा। समिट के पहले दिन ही शाम 4:00 से 5:30 बजे तक आई.टी., पर्यटन, लॉजिस्टिक एण्ड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इन्फ्रा-स्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट विषय पर सत्र होंगे। विशेष सत्र ऑटो मोबाइल एण्ड ऑटो कम्पोनेंट विषय पर होगा। यह सत्र शाम 4:30 से 6:00 बजे के बीच होगा।

दूसरे दिन के सत्र
समिट के दूसरे दिन निवेश के विभिन्न विषय पर सत्र होंगे। सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे के बीच मध्यप्रदेश से निर्यात की संभावनाएं, सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिये वित्तीय सहायता, एक्सेस मध्यप्रदेश कम्प्लीट बिजनेस सॉल्यूशन और इंडिया तथा इज़राइल, यूएसए और यूएई (12 यू 2) समूह साझा निवेश पर चर्चा होगी। इसी दिन दोपहर 12:15 बजे से अगले समानांतर सत्र होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भारत की पांच ट्रिलियन की इकॉनामी में मध्यप्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्यप्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी। दूसरे दिन दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के बीच विशेष सत्र में मध्यप्रदेश में स्टार्ट-अप के लिये अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। ग्लोबल इनवेस्टर समिट का समापन सत्र दूसरे दिन 12 जनवरी को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3:00 बजे से होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!