उत्तर भारत में शीतलहर जारी, बठिंडा और आगरा में दृश्यता हुई शून्य; दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

दिल्ली : उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। कोहरे का असर विमानों की आवाजाही पर पड़ा है, कई विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं। ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को भी शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा।
पंजाब के बठिंडा में बुधवार की सुबह 8.30 बजे शून्य मीटर, अमृतसर में 25 मीटर और लुधियाना में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। पश्चिम राजस्थान के गंगानगर में 25 मीटर; हरियाणा के हिसार, अंबाला और भिवानी में 25-25 मीटर विजिबिलिटी रही। दिल्ली के पालम में 50 मीटर, सफदरजंग और आयानगर में 200 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी ने यह जानकारी दी।
इसके अलावा, पश्चिम यूपी के आगरा में शून्य मीटर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी/बाबतपुर, बहराइच, सुल्तानपुर और लखनऊ-50 मीटर, बिहार के गया, भागलपुर में 50 मीटर, पूर्णिया में 200 मीटर, उत्तराखंड के पंतनगर में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

श्रीनगर में कोहरे की घनी परत छाई हुई है क्योंकि यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। अलाव लोगों का बचाव कर रही है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार तड़के 4:30 बजे पालम में दृश्यता शून्य मीटर रह गई थी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दृश्यता 50 मीटर रही, जिसके चलते कम से कम 40 घरेलू उड़ानों में देरी हुई। सुबह 5:30 बजे बठिंडा और आगरा में भी दृश्यता शून्य रही। उत्तर रेलवे की 39 ट्रेनें एक से साढ़े पांच घंटे तक की देरी से चल रही थीं। ब्यूरोदिल्ली-एनसीआर के लिए दूसरा सप्ताह राहत लेकर आया
शीत लहर से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लिए जनवरी का दूसरा सप्ताह राहत लेकर आया। सोमवार सुबह सफदरजंग केंद्र पर जो न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, मंगलवार को बढ़कर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के बावजूद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से थोड़ी राहत मिली। एनसीआर में गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर घना कोहरा छाया रहा। पालम में सुबह 8:30 बजे दृश्यता 50 मीटर रही। दिन चढ़ते कोहरा खत्म होता गया। 11 बजे के बाद धूप निकलने से राहत मिली। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
आयानगर रहा सबसे ठंडा इलाका
दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। आयानगर में सबसे कम 4.2, रिज में 4.3 और जाफरपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर के फरीदाबाद में तापमान 6.3, गाजियाबाद में 6.5, व नोएडा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 जनवरी के बीच शीत लहर और कोहरे से राहत मिल सकती है। 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मालूम हो कि नए साल की शुरूआत से ही दिल्ली शीत लहर की चपेट में रही है। आठ जनवरी को तो न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दिल्ली में दस साल की सबसे लंबी शीत लहर 2023 में रही है।

बुधवार सुबह आंशिक बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे व सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। 11 से 13 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक दर्ज होगा। 14 जनवरी के बाद तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!