‘शिंदे-फडणवीस सरकार वेंटिलेटर पर, नहीं देख पाएगी फरवरी का महीना’- संजय राउत

मुंबई । महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार फरवरी का महीना नहीं देख पाएगी. कानून और संविधान के लिहाज से शिंदे गुट के 16 विधायकों की विधायकी अयोग्य ठहरा दी जाएगी. तब तक ये सरकार वेंटिलेटर पर है. सिर्फ ये वक्त को आगे खींच रहे हैं. जैसे ही वेंटिलेटर हटा यह सरकार गिर जाएगी. यह दावा शिवसेना के ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने किया है. इस बीच चुनाव आयोग 12 जनवरी से शिवसेना के धनुष बाण चुनाव चिन्ह और पार्टी की पहचान पर दावे को लेकर सुनवाई करने जा रहा है. उधर संजय राउत के बयान पर बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार ने कहा कि संविधान और कानून संजय राउत ने सामना के ऑफिस में लिखा है क्या? रोज एक पुड़िया छोड़ते रहते हैं. यही उनके पास एक काम रह गया है. ऐसा करके वे मीडिया में अपना स्पेस क्रिएट करते रहते हैं. शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि जेल जाकर उनके दिमाग का संतुलन बिगड़ गया है. वे अपने दिमाग का चेकअप करवाएं. दरअसल संजय राउत महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है. महाराष्ट्र का राजनीतिक वातावरण बदलाव की दिशा में जा रहा है. 2024 की तैयारी शुरू है. लेकिन बदलाव उससे पहले ही हो सकता है. अगर हमारी न्याय व्यवस्था पर दबाव नहीं डाला गया तो यह सरकार फरवरी महीना नहीं देख पाएगी. न्याय व्यवस्था में दबाव काम करेगा ऐसा लगता नहीं.’ राउत ने कहा ‘इनके 16 विधायकों को अयोग्य ठहराना ही होगा वरना संविधान का अपमान होगा. ये सिर्फ समय गुजार रहे हैं. विपत्ति टाल रहे हैं. सरकार वेंटिलेटर पर है. सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही वेंटिलेटर निकाला तो इनका ‘हे राम’ हो जाएगा. कोई इनके साथ नहीं रह जाएगा. अब यह सरकार कब उलटती है. कब चुनाव के लिए जाने वाली है जनता इस इंतजार में है. विधानसभा सत्र में रोज एक मंत्री का भ्रष्टाचार सामने आ रहा था लेकिन यह सरकार गेंडे की खाल ओढ़ कर बैठी रही.’ संजय राउत ने कहा ‘शिवसेना एक महावृक्ष है. यह गुट वह गुट ये सब तत्काल की बातें हैं बेकार की बातें है. शिवसेना एक ही है. जिसका बीज बालासाहेब ठाकरे ने बोया था. आज इस पेड़ को उद्धव ठाकरे सींच रहे हैं. इससे जो कचरा गिरा वो सीएम शिंदे ने बटोर लिया. फिर नए पत्ते पनपेंगे.’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!