ढोलक के साथ मेहमानों का स्वागत, घरों में खूब हो रही आवभगत

इंदौर: प्रवासी सम्मेलन के लिए मेहमान इंदौर पहुंचने लगे है। 100 से ज्यादा मेहमान होटल के बजाए इंदौर वासियों के घरों मेें रुकेंगे।। मेहमानों के लिए इंदौर के परिवारों ने घरों को सजाया हैै। इंदौर में आठ जनवरी से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया हैै। शुक्रवार सुबह छह प्रवासी भारतीय इंदौर पहुंचे। उसके स्वागत में ढोल बजाए गए और मालवी पगड़ी पहनाई गई। देसी अंदाज में हुए स्वागत से मेहमान भी भाव-विभोर हो गए।

तीन परिवार माॅरिशस से आए                                                                             तीन परिवार माॅरिशस से आए

प्रवासी सम्मेलन मेें आने वाले मेहमानों के लिए की मेहमाननवाजी का मौका इंदौर के 100 से परिवारों को मिला है। इन परिवारों के घरों के कमरें फाइव स्टार होटल के कमरों से कमतर नहीं है। सुविधाअेां के अलावा यह परिवार मेहमानों की आवभगत भी इस तरह कर रहे है, जैसे रिश्तेदार के घर जाने पर होती है।

सुबह की उड़ान से इंदौर मेें तीन परिवार आए। विमानतल पर उनका स्वागत इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेेंदोला, मधु वर्मा ने किया।

जिन परिवारों के यहां प्रवासी भारतीय रुक रहे है, वे स्टे के अलावा साइड सीन भी कराएंगे। परिवारों ने महंगी कारों को तीन दिन के लिए मेहमानों को दे दिया। वे सम्मेलन स्थल तक लाने-छोड़ने के अलावा उज्जैन, अेांकारेश्वर, महेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों की सैैर भी कराएंगे। घरों में रुकने वाले परिवारों को इंदौर विकास प्राधिकरण अपनी तरफ से गीता-रामायण का उपहार भी देगा।

इस तरह रंगोली सजाई गई है घरों मेें                                                              इस तरह रंगोली सजाई गई है घरों मेें

घरों को पारंपरिक अंदाज में सजाया

इंदौर के उषा नगर, साकेत, गुमाश्ता नगर सहित अन्य इलाकों में मेहमानों के लिए होम स्टे बनाए गए है। कई परिवारों ने मेेहमानों के लिए घरों को रंगोली, फूलों से सजाया हैै। काॅलोनी के गणमान्य नागरिकों से भेंट भी कराने की योजना बनी है। जो कमरें मेहमानों के लिए रखे गए है। उसमें हर सुविधा का ध्यान रखा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!