महापौर ने मांगा लोगों का साथ, कहा- मेहमाननवाज़ी में भी बनना है देश में नंबर वन

इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सक्रिय हैं। उन्होंने गुरुवार को जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र मीडिया को जारी किया है। इसमें उन्होंने इंदौर की जनता का साथ मांगा है। उनका कहना है कि हमें ऐसी मेहमाननवाजी करना है कि प्रवासी भारतीय फिर इंदौर आने का सोचें। साथ ही हमारी मेहमाननवाजी का देशभर में जिक्र हो।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ‘महापौर की कलम से’ कॉलम के तहत इंदौर के लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि हमारी स्वच्छता के प्रति मेहनत और लगन ने हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को ये विश्वास दिलाया है कि हम इस प्रकार के भव्य आयोजनों को बड़ी ही कुशलता के साथ संपन्न कर सकते हैं और अब हमें ये बात साबित करना ही है कि केवल स्वच्छता ही नहीं बल्कि मेहमाननवाज़ी में भी हम ही देश में नंबर एक हैं।
महापौर ने इसमें जानकारी दी है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले विशिष्ट मेहमान शहर के 87 इंदौरी परिवारों के घर रुकेंगे। वहीं से आयोजन स्थल तक आवागमन करेंगे। सम्पूर्ण विश्व से पधारे हमारे विशिष्ट महानुभावों का अतिविशिष्ट तरीके से स्वागत-अभिनंदन हमें करना है, किन्तु ये दायित्व केवल शासन-प्रशासन का ही नहीं है, बल्कि यह दायित्व प्रत्येक इंदौरी व्यक्ति का भी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!