शिवपुरी में सुअरों में फैला स्वाइन फ्लू, दो सैंपल पाजिटिव निकले

शिवपुरी । शिवपुरी में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही मौत का कारण स्वाइन फ्लू ही था। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। दो सुअरों के सैंपल जांच के लिए भिजवाए थे, दोनों ही पाजिटिव पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी में पिछले दो महीनों से लगातार सुअर मर रहे हैं। लगातार मर रहे सुअरों के कारण लोग बेहद परेशान थे। इसे पहले तो नगर पालिका नजरअंदाज कर रही थी। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-15 में 24 दिसंबर को जब कुछ सुअर मरे, तो स्थानीय रहवासी उन्हें नगर पालिका ले आए। तब नगर पालिका के सीएमओ केशव सिंह सगर ने इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डा. एमसी तमोली को दी। डा. तमोली ने दोनों मृत सुअरों का पीएम करवाकर सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाए। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आई जिसमें दोनों ही सुअरों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डा. एमसी तमोली ने बताया कि रिपोर्ट में दोनों सैंपलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अब और सैंपल जांच के लिए भिजवाने की आवश्यकता नहीं है। सभी सुअरों की मौत का कारण लगभग समान ही है। इससे यह साफ हो गया है कि शिवपुरी में सुअरों में स्वाइन फ्लू की बीमारी फैली हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में इस जगह किराए पर मिलती है बीवी, बकायदा किया जाता है एग्रीमेंट.. दूर-दूर से आते हैं पुरुष,  वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

    शिवपुरी। भारतीय संस्कृति की न सिर्फ हमारे देश में बल्कि विदेशों में भी सराहना होती है। कई विदेशी हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी करना चाहते हैं, क्योंकि यहां सात…

    पक्का घर, सुंदर कॉलोनी – सहरिया परिवारों की बदलने वाली है जिन्‍दगानी, शिवपुरी में देश की तीसरी जनमन आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार

    भोपाल  : टूटा-फूटा कच्चा घर, बारिश में टपकता घर, सर्दी में कंपकपाता घर और तेज गर्मी में तपतपाता घर अब बीते दौर की बात हो गई है। सहरिया जनजाति परिवारों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!