शिवपुरी जिला सहकारी बैंक में 80 करोड़ रुपये का गबन, 126 आरोपितों को भेजा जेल

भोपाल ।  प्रदेश के शिवपुरी जिला सहकारी बैंक में 80 करोड़ रुपये से अधिक का गबन हुआ। 126 अधिकारियों-कर्मचारियों को जेल भेजा। प्रदेश के इतिहास में इतनी बड़ी कार्रवाई इससे पहले नहीं हुई। यह बात सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कांग्रेस विधायक केपी सिंह के ध्यानाकर्षण के उत्तर में सदन में बताई। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बैंक की स्थिति को सुधारने के लिए जल्द ही कदम उठाया जाएगा। केपी सिंह ने कहा कि बैंक में हुए गबन के कारण खातेदार परेशान है। जरूरत पड़ने पर भी वे अपनी जमा रकम नहीं निकाल पा रहे हैं। लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। वहीं, भाजपा विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि गांवों में जाना मुश्किल हो गया है। एक-एक हजार रुपये के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। इस पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि गबन का यह मामला 2008 से चल रहा था। इस बीच कांग्रेस की सरकार भी रही। जैसे ही हमारे संज्ञान में मामला कड़ी कार्रवाई करते हुए चार मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य को जेल भेजा। अपेक्स बैंक 50 करोड़ रुपये बैंक को देने तैयार था लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक के प्रविधान के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। बजट में सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। इससे कुछ रास्ता निकालेंगे।

श्वान के काटने की घटना पर जताई चिंता

भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से श्वान को काटने की बढ़ती घटना को लेकर चिंता जताई। मध्य प्रदेश में मानव अधिकार आयोग ने भी श्वान के काटने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है और सरकार से जरूरी कदम उठाने को लेकर के अनुशंसाएं की हैं। साथ ही श्वान के काटने पर मृतक के परिजनों को दो लाख , घायल को 10 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की राशि बतौर क्षतिपूर्ति देने के लिए निर्देश दिए हैं।

इस मामले में सरकार को कदम उठाना चाहिए। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि आवारा पशु, खासतौर से श्वान की आबादी को नियंत्रित करने की दिशा में जनसहयोग और एनजीओ के माध्यम से काम करेंगे और पालतू पशु को लेकर कानूनी प्रविधान किए जाएंगे। अनुसूचित जनजाति वर्ग पर बढ़ते अत्याचार को लेकर कांग्रेस के सदस्य आसंदी के सामने पहुंचे अनुसूचित जनजाति वर्ग पर बढ़ते अत्याचार के मामलों पर चर्चा ने कराने को लेकर कांग्रेस के विधायक आसंदी के सामने आ गए। उन्होंने सरकार पर स्थिति को नियंत्रित करने पर असफल होने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए। विधानसभा अध्यक्ष ने पूछा कि क्या ये बहिर्गमन है तो नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने कहा कि नहीं, वे अपनी बात रखने के लिए बाहर गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!