कद छोटा पर हौसला बड़ा, जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने को तैयार

शिवपुरी। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पंच, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने का आखिरी दिन था. नाम निर्देशन पत्र सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी और कलस्टर सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराए गए. इस दौरान शिवपुरी में एक ऐसा प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंंचा जिसे देखकर लोगों के पैर तले जमीन खिसक गई.

कल्याण का नामांकन चर्चा का विषय: शिवपुरी एसडीएम कार्यालय सहित कलेक्टर कार्यालय में नामांकन के आखिरी दिन भारी भीड़ उमड़ी. नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों की इस भीड़ में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर करसैना पंचायत के कल्याण आदिवासी भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे. कल्याण आदिवासी की लंबाई महज तीन फीट है, लेकिन इरादों का संसार बड़ा. वह इस बार के चुनाव में पंचायत सदस्य उम्मीदवार के तौर पर मैदान में कूदे हैं. नामांकन दाखिल करने की भीड़ कल्याण के इरादों को छुपा नहीं पाई. कल्याण का नामांकन अब चर्चा का विषय बना हुआ है.
ट्रैक्टर में बैठकर हल लेकर पहुंचे जनपद पंचायत का नामांकन करने,भ्रष्टाचार को मिटाने उतरे मैदान में: तीन फीट के कल्याण भ्रष्टाचार से टकराना चाहते हैं. कल्याण सिंह का कहना है कि, गरीबोंं का किसी तरह से ध्यान नहीं दिया जाता. सरकारी योजना का लाभ अपात्र लोगों को मिलता है. पंचायत विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार की कड़ी को समाप्त करने में किसी तरह की कमी नहीं कर रहे हैं. वह इस बार वार्ड क्रमांक 2 से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं. कल्याण सिंह का कहना है कि वह अपने क्षेत्र में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!