पक्का घर, सुंदर कॉलोनी – सहरिया परिवारों की बदलने वाली है जिन्‍दगानी, शिवपुरी में देश की तीसरी जनमन आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार

भोपाल  : टूटा-फूटा कच्चा घर, बारिश में टपकता घर, सर्दी में कंपकपाता घर और तेज गर्मी में तपतपाता घर अब बीते दौर की बात हो गई है। सहरिया जनजाति परिवारों के दिन अब बदलने वाले हैं। इस विशेष पिछड़ी जनजाति के सभी परिवारों को पीएम जनमन की आवास योजना से न केवल पक्का घर ही मिला है, बल्कि अब ये परिवार प्राय: शहरों में मिलने वाले आवासीय परिसरों की तरह पक्की कॉलोनी में रहने की तैयारी कर रहे हैं।

बदलाव की यह कहानी शिवपुरी जिले की है। विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के जीवन स्तर में सुधार एवं समग्र कल्याण के लिये भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जन-मन) चलाया जा रहा है। शिवपुरी जिले में सहरिया जनजातीय परिवार बहुतायत में निवास करते हैं। यहाँ पीएम जनमन में सभी सहरिया परिवारों को पक्‍का घर बनाकर देने के लिए “विशेष अभियान” चलाया गया। शिवपुरी ब्लॉक में देश की पहली पीएम जनमन कॉलोनी बनकर तैयार हुई। फिर जल्द ही दूसरी कॉलोनी के बाद अब “तीसरी जनमन आवासीय कॉलोनी” शिवपुरी ब्लॉक की ही ग्राम पंचायत कोटा में बनकर तैयार हो गई है। लक्षित समूह के सभी परिवारों को पक्का घर देने के लिये इस विशेष अभियान में इन दिनों भी लगातार काम जारी है।

पीएम जनमन आवास योजना को सफल बनाने के लिये एक समर्पित टीम पूरे लगन से काम कर रही है। कोटा ग्राम पंचायत में 16 आवासों की एक कॉलोनी हाल ही में बनकर तैयार हो गई है। शहरों की तर्ज पर सहरिया बन्धुओं को समूह में सुंदर घर बनाकर दिये जा रहे हैं। इससे पहले शिवपुरी ब्लॉक ने देश की पहली और दूसरी कॉलोनी बनाकर पीएम जनमन में बेस्ट परफार्मिंग स्टेट के रूप में मध्यपदेश का पूरे देश में नाम रौशन किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!