पाकिस्‍तान 5 से 6 जनवरी के बीच परमाणु मिसाइल का परीक्षण करेगा

इस्‍लामाबाद । झोली फैलाकर डॉलर की भीख मांग रहा पाकिस्‍तान 5 से 6 जनवरी के बीच लंबी दूरी तक मार करने वाली परमाणु मिसाइल का परीक्षण करेगा। पाकिस्‍तान ने नाविकों को नोटिस जारी कर कहा है कि वह अरब सागर में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है। पाकिस्‍तान ने 5 से 6 जनवरी के बीच अरब सागर के परीक्षण वाले इलाके में नो फ्लाई जोन घोषित किया है।
इस मिसाइल की मारक क्षमता 1650 किमी तक हो सकती है। पाकिस्‍तान ने इतनी दूरी तक के अरब सागर में नोटिस जारी किया है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक यह पाकिस्‍तानी मिसाइल शाहीन या अबाबील मिसाइल हो सकती है। ये दोनों परमाणु बम ले जाने में सक्षम हैं। पाकिस्‍तान ने अभी तक मिसाइल के नाम का खुलासा नहीं किया है। यह दोनों ही पाकिस्‍तानी मिसाइलें भारत के किसी भी बड़े शहर को निशाना बनाने में सक्षम हैं।
पाक मीडिया के मुताबिक अबाबील मिसाइल एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसे एमआईआरवी तकनीक से लैस मिसाइल बताया जाता है। माना जाता है कि यह तकनीक चीन ने पाकिस्‍तान को दी है। यह मिसाइल रेडॉर के पकड़ से दूर रहकर हमला करने में सक्षम बताई जाती है। वहीं पाकिस्‍तान की शाहीन मिसाइल के बारे में दावा किया जाता है कि यह 2750 किमी तक वार करने में सक्षम है।
पाकिस्‍तान ने शाहीन मिसाइल का निर्माण जवाबी हमले की ताकत हासिल करने के लिए किया है। पाकिस्‍तान यह कदम ऐसे समय पर उठा रहा है जब उसकी अर्थव्‍यवस्‍था तबाह हो चुकी है और कभी भी श्रीलंका की तरह से डिफॉल्‍ट होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्‍तान वॉशिंगटन में अपने दूतावास की इमारत को बेच रहा है ताकि उससे पैसे कमाकर कर्जा चुकाया जा सके।
बाढ़ के नाम पर चंदा हासिल करने के लिए बिलावल भुट्टो 2 बार पश्चिमी देशों की यात्रा कर चुके हैं लेकिन उन्‍हें अभी बहुत सफलता नहीं मिली है। पाकिस्‍तान का राजस्‍व जहां लगातार घट रहा है वहीं सेना पर उसने खर्च जारी रखा है। पाकिस्‍तान की शहबाज सरकार ने वित्‍त वर्ष के पहले 5 महीने में सेना पर 517 अरब रुपये खर्च कर डाले हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!