पांच करोड़ रुपए नहीं दिए, इसलिए छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर लगाया रेप का आरोप

शनि के उपासक दाती महाराज भी जा सकते हैं जेल।  
24 सितम्बर को उत्तर प्रदेश की एसआईटी ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लॉ कॉलेज की छात्रा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए  छात्रा ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी। कोर्ट ने कहा कि एसआईटी की जांच सही दिशा में जा रही है। 

असल में स्वामी चिन्मयानंद ने रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा और उसके तीन दोस्तों पर पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप लगाया था। छात्रा का कहना रहा था कि यदि पांच करोड़ रुपए की राशि नहीं दी गई तो वह चिन्मयानंद पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाएगी। इस शिकायत पर एसआईटी ने 23 सितम्बर को छात्रा के 2 दोस्तों का गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों युवकों ने छात्रा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अब एसआईटी के अधिकारी छात्रा से पूछताछ कर रहे हैं।  एसआईटी को कुछ सबूत मिले है ,जिनसे पता चलता है कि छात्रा और उसके दोस्तों के द्वारा चिन्मयानंद को ब्लैक मेल किया जा रहा था। मालूम हो कि छात्रा के आरोप के बाद चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर शहजहांपुर की जेल में भेज दिया गया है। शहजहांपुर में ही चिन्मयानंद का आश्रम और शिक्षण संस्थाएं संचालित हैं। आरोप लगाने वाली छात्रा चिन्मयानंद के ट्रस्ट द्वारा संचालित लॉ कॉलेज में ही अध्ययन करती है। 

24 सितम्बर को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिए हैं कि वह आगामी 16 अक्टूबर तक दाती महाराज से जुड़े प्रकरण में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश कर दें। शनि के उपासक माने जाने वाले दाती महाराज पर भी एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक भी दाती महाराज की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि 24 सितम्बर को अदालत के निर्देश के बाद दाती महाराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। दाती ने भी आरोप लगाने वाली युवती पर ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि दाती महाराज का राजस्थान के पाली और दिल्ली में बड़े बड़े आश्रम हैं। रेप का आरोप लगने के बाद दाती का टीवी चैनलों पर आना बंद हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!