सेना की भर्ती रैली में शामिल होकर लौट रहे 10 युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

नई दिल्‍ली/चंडीगढ़ : हरियाणा (Haryana) के जींद (Jind) में एक भीषण सड़क हादसे में 10 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. ये सभी युवा भारतीय सेना (Indian Army) की भर्ती रैली में शामिल होकर ऑटो से हिसार (Hisar) से जींद आ रहे थे. इसी दौरान जींद में एक तेल टैंकर ने इनके ऑटो में टक्‍कर मार दी और ऑटो के परखच्‍चे उड़ गए और 10 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्‍य गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती है. 
जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए ज्‍यादातर युवक जींद के रहने वाले हैं. हिसार में चल रही सेना की भर्ती में शामिल होने के बाद 10 युवक एक ऑटो में सवार होकर जींद की तरफ आ रहे थे. जब इनका ऑटो जींद के करीब पहुंचा तो सामने से आ रहे एक तेल टैंकर से इनकी जबरदस्त टक्कर हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. यह टेल टैंकर इन युवकों को कुचलता हुआ फरार हो गया. इस हादसे में 10 युवकों की टैंकर से कुचले जाने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर है.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची और सभी को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया. पुलिस का कहना है कि अभी तक मरने वालों में एक दो की ही शिनाख्त हो पाई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!