सीएम केजरीवाल देंगे दुनिया को प्रदूषण स्तर में कमी की जानकारी

नई दिल्ली । राजधानी में 25 प्रतिशत प्रदूषण कम करने के लिए किए प्रयास की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विदेशों में भी देंगे। 9 से 12 अक्तूबर के बीच डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित होने वाले सी-40 क्लाइमेट समिट में मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। दुनिया को प्रभावित करने वाले जलवायु संकट पर विचार-विमर्श करने के लिए मुख्यमंत्री न्यूयार्क, लंदन, पेरिस, लॉस एंजिल्स और बर्लिन आदि स्थानों के नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की तरफ से किए प्रयास की जानकारी साझा करेंगे। बताएंगे कि कैसे भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को 25 प्रतिशत तक कम करने में सफलता मिली। 4 साल पहले तक दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल थी। दिल्ली सरकार की माने तो, मुख्यमंत्री बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए सरकार की ओर से किए प्रयास पर भी प्रकाश डालेंगे। प्रदूषण कम होने के पीछे जेनरेटर सेट का चलन दिल्ली में बंद करना है। 
औद्योगिक प्रदूषण भी कम हुआ है, जिसकी मुख्य वजह 95 प्रतिशत इंडस्ट्री सीएनजी में शिफ्ट होना है। दो थर्मल पावर प्लांट को बंद करने के साथ ही सरकार के प्रयास से निर्माण स्थलों से होने वाले प्रदूषण में कमी देखने को मिली। दिल्ली में हरियाली का दायरा बढ़ा है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने इसे भारत के लिए गर्व का विषय बताया है। मुख्यमंत्री वायु प्रदूषण के समाधान के रूप में ऑड ईवन योजना के बारे में भी बताएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!