अमृत योजना का डीपीआर समयसीमा में प्रस्तुत नहीं, सीएमओ निलंबित

भोपाल,देश के अमृत शहरों में शुमार सिवनी के सीएमओ की लापरवाही से अमृत योजना का डीपीआर समयसीमा में प्रस्तुत नहीं हो पाया और प्रोजेक्ट वापस हो गए। इसको लेकर नगरीय प्रशासन आयुक्त पी नरहरि ने सीएमओ मनोज श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।
सीएमओ श्रीवास्तव द्वारा लगातार शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही थी और उनकी उदासीनता के चलते काम समय पर पूरे नहीं हो पा रहे थे। अमृत शहर में शामिल सिवनी के लिए सीवर लाईन और हरित क्षेत्र गार्डन विकास की कार्ययोजना उन्होंने समय पर प्रस्तुत नपहीं की जिसके चलते राज्य शासन को प्रोजेक्ट वापस करना पड़े। उनके द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना द्वितीय फेस का डीपीआर भी समय पर प्रस्तुत नहीं किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बीएलसी घटक के संपूर्ण हितग्राहियों का एलआईएलएस एंट्री कर अटेचमेंट नहीं किया गया। शासन द्वारा समय पर चाही गई जानकारी निर्धारित समयसीमा में नहीं दी गई।
प्रदेश में वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध काफी कम वृक्षारोपण उनके द्वारा करवाए गए। व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कार्य भी पूर्ण नहीं कराया गया।रेन वाटर हार्वेस्टिंग के काम में भी शासन की मंशा के अनुरुप उन्होंने रुचि नहीं ली। यूआईडीएसएसएमटी पेयजल योजना के तहत ठेकेदार को बिलों के  भुगतान में भी उनके द्वारा अनावश्यक रुप से देरी की जा रही थी। काम में उदासीनता बरते जाने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जबलपुर संभाग कार्यालय से अटैच किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!