कश्मीर को दहलाने के लिए ISI ने पंजाब में ड्रोन से गिराए हथियार, खालिस्तान की ली मदद

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान अब घाटी में अपनी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए पंजाब के रास्ते का इस्तेमाल कर रहा है. जांच एजेंसियों के हवाले से खबर है कि भारत के खिलाफ लगातार आतंकी साजिश में जुटा पाकिस्तान अब पंजाब के रास्ते आतंकियों के लिए हथियार भेजने में लगा हुआ है. खबर है कि कश्मीर के लिए पंजाब के रास्ते भारत में हथियार पहुंचाए जा रहे है. इस महीने 6,7,9,10 और 15 सितंबर के दिन पाकिस्तान से सटे पंजाब सीमा में 8 बार ड्रोन्स के जरिये हथियार पहुंचाए गए.

पंजाब के तरन तारन ज़िले में हथियारों की बड़ी खेप पहुंचाई गई. खालिस्तानी ग्रुप खालिस्तान जिंदाबाद फ़ोर्स ने आईएसआई की मदद से हथियारों की खेप पहुँचाई. इन हथियारों का इस्तेमाल कश्मीर में होना था।
बता दें कि पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा 22 सितंबर को खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KJF) के 4 आतंकी गिरफ्तार किए गए थे. ये चारों पंजाब के ही रहने वाले हैं और इनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिला था. ऐसा बताया जा रहा है कि जर्मनी से आतंकी गतिविधि चला रहे इस आतंकी गुट को पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है. यह गुट पंजाब और इसके पड़ोसी राज्यों में सिलसिलेवार आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहा था.

 पुलिस ने रविवार (22 सितंबर) को बताया कि छापेमारी में उसे पांच एके-47 राइफल, पिस्तौल, सैटेलाइट फोन और हथगोले समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है. 
 
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!