अबकी बार, ट्रंप सरकार’ के नारे पर भड़की कांग्रेस, विदेश नीति का उल्लंघन बताया

नई दिल्‍ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को टेक्‍सास प्रांत के ह्यूस्‍टन शहर में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक नारा दिया जिसको लेकर भारत में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस नारे को ट्रंप के लिए किया गया चुनाव प्रचार करार देते हुए भारत की विदेश नीति का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमत्री को याद रखना चाहिए कि वह अमेरिकी चुनाव के स्टार प्रचारक नहीं हैं।  
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मिस्‍टर प्राइम मिनिस्‍टर, आपने किसी दूसरे देश के घरेलू चुनावों में हस्तक्षेप न करने की भारतीय विदेश नीति के सम्मानित सिद्धांत का उल्लंघन किया है। यह भारत के दीर्घकालिक रणनीतिक हितों के लिए ठीक नहीं है। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत के संबंध द्विदलीय यानी रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के लिए एक समान हैं। ट्रंप के लिए आपका यह अभियान भारत और अमेरिका दोनों संप्रभु देशों और उनके लोकतंत्र के लिए अनुचित हैं।’
बता दें कि कल हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अच्छे तरीके से जुड़े हैं और उम्मीदवार ट्रंप के लिए मैं कहूंगा ‘अब की बार ट्रंप सरकार।’ दरअसल, ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ के नारे पर सियासत इसलिए भी गरमा गई है क्‍योंकि अमेरिका में अगले साल राष्‍ट्रपति के चुनाव होने वाले हैं। अमेरिका में भारतीय अमेरिकी तेजी से बढ़ता समुदाय है जो कि चुनावों में भी बढ़चढ़कर हिस्‍सा लेता है। माना जा रहा है कि इस बार भारतीय अमेरिकी लोग रिपब्लिकन पार्टी के ज्यादा करीब हैं। यही कारण है कि डोनाल्‍ड ट्रंप भी भारतीय समुदाय को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की जमकर तारीफ की थी। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इस प्‍लेनेट का हर शख्‍स उनसे परिचित है। प्रेसिडेंट ट्रंप हर बार वह गर्मजोशी, मित्रतापूर्वक, ऊर्जावान तरीके से मिलते हैं तथा उन तक आसानी से पहुंच रहती है। प्रधानमंत्री मोदी का भाषण जब खत्‍म हुआ तो ट्रंप ने खड़े होकर तालियां बजाई। पीएम मोदी नीचे उतरे एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें दिशा दिखाई लेकिन उस उसके निर्देशों को भूल पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर बढ़े। इसके बाद दोनों नेता लोगों के बीच पहुंचे और स्टेडियम का चक्कर लगाया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!