15 दिसंबर तक इंदौर में कड़ाके की ठंड के कोई आसार नहीं

इंदौर:  इस बार दिसंबर में सर्दी के बजाय गर्मी का अहसास हो रहा है। सामान्यत: दिसंबर की शुरुआत में ही सर्दी के कड़े तेवर देखने मिल जाते हैं, लेकिन दो-तीन दिनों से दिन में सर्दी का असर नजर नहीं आ रहा है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में बादल दिखाई दे रहे हैं।

इंदौर शहर में एक से दो दिन इसी तरह बादल छाए रहेंगे। कम दबाव का क्षेत्र आने वाले दिनों में अवदाब में तब्दील होगा। इसके असर से 7 व 8 दिसंबर को तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 15 दिसंबर तक इंदौर में कड़ाके की ठंड के आसार नहीं हैं। दिन में धूप की तीव्रता कम रहेगी। हवा का रुख उत्तर पूर्वी होने के बाद आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिसंबर में अभी तक इक्का-दुक्का ही पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ न होने और हवा का रुख दक्षिण पूर्वी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले दो दिन से बादल भी छाए हैं। रविवार रात इस माह की अब तक की सबसे गर्म रात रही। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी सुबह व रात के समय उत्तर पूर्वी हवा चल रही है। इस वजह से रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर में हवा का रुख दक्षिण पूर्वी होने से सर्दी का असर कम हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!