बोरवेल में 35 फीट नीचे फंसा बच्चा:बचाव कार्य जारी, पथरीली जमीन के कारण खुदाई की गति धीमी

बैतूल:बैतूल के मांडवी गांव में बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम का रेस्क्यू जारी है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि बच्चा रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है। बच्चे के हाथ उपर हैं। इस वजह से उसे खाने-पीने का कुछ नहीं भेज सकते। उसके शरीर में कोई भी हरकत नहीं दिख रही है। बोरवेल में ऑक्सीजन दिया जा रहा है। आखिरी बार बच्चे ने कल यानी मंगलवार शाम 5 बजे करीब बात की थी। उसने कहा था- यहां बहुत अंधेरा है। मुझे डर लग रहा है। जल्दी बाहर निकालो।

अभी तक लगभग 35 फीट गहराई की खोदाई हो पाई है। इसके बाद सुरंग बनाने का काम किया जाएगा। बोरवेल में आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। हालांकि बोरवेल में फंसे तन्मय के शरीर में कोई हरकत नजर नही आ रही है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और एसडीईआरफ की टीम तैनात है। मौके पर छह पोकलेन, तीन बुलडोजर, ट्रैक्टर खोदाई और निकल रही मिट्टी मुरम को हटाने में लगाए गए हैं।

आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था। खेत में इस बोरवेल की गहराई करीब 400 फीट है। कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस ने बताया कि बोरवेल में फंसे तन्मय को रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास किया गया था। उसके हाथ में रस्सी बंध गई और उससे करीब 12 फीट उपर तक खींच लिया गया था लेकिन रस्सी खुल गई और वह वहीं पर अटक गया। अब तन्मय करीब 38 फीट गहराई पर अटका हुआ है। इसके बाद से उसके शरीर में हलचल नजर नहीं आई है। दूसरी ओर से भी गड्ढे की खोदाई शुरू की गई है।

बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं : मुख्यमंत्री

बैतूल के मांडवी गांव में बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे तन्मय को निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो आवश्यक कदम उठाना पड़े, संसाधन की आवश्यकता लगे वह पूरा करें। उन्होंने अपने आवास से बुधवार को अधिकारियों से बचाव कार्य की पूरी जानकारी ली। एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ उसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ छुपन-छुपाई खेलते समय पड़ोसी के बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल के ऊपर बोरी रखी हुई थी, इस कारण बच्चे को पता नहीं चल पाया। आवाज लगाने पर बच्चे की आवाज आई तो घर वालों का पता चला कि बच्चा बोरवेल में गिरा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पहले रस्सी से बच्चे को खींचने की कोशिश हुई। करीब 12 फीट ऊपर आने के बाद रस्सी खुल गई। इसके बाद अब बगल में गड्ढा खोदकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। अभी करीब 15 फीट की खोदाई और होनी है। बोरवेल में ठंडा पानी भरा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!