इंदौर:शौहर ने पत्नी को निकाह के 18 साल बाद दिया तलाक-तलाक-तलाक,CM हेल्पलाइन पर शिकायत ,पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर: शादी के 18 साल बाद पति ने पत्नी को ट्रिपल तलाक दे दिया. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है. दरअसल, इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने अपने पति के ऊपर तीन तलाक की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है. पीड़िता ने इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई गंभीर आरोप लगाए. पीड़िता के मुताबिक़ वह अपने पति और सास-ससुर की शिकायत लेकर चंदन नगर थाने पर तकरीबन 15 दिन पहले गई थी, लेकिन 15 दिन में पुलिस लगातार जांच पड़ताल की बात कह कर शिकायत को दर्ज नहीं कर रही थी.

इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी. उसके बाद थाना प्रभारी ने उसे थाने पर बुलाकर पहले समझाइश दी और सीएम हेल्पलाइन के निराकरण की बात कही, लेकिन पीड़िता ने थाना प्रभारी को यह कहा कि पूरे मामले में जब तक तीन तलाक की धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं होता, तब तक सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण नहीं करेगी, उसके बाद इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति पर तीन तलाक की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया.

पीड़िता का वर्ष 2004 में आशिक से निकाह हुआ था. वह कुछ समय तो ठीक रहा, लेकिन पीड़िता का आरोप है की उसके अन्य युवतियों से भी संबंध थे, इस कारण से उसके पिता भी परेशान रहते थे. कुछ समय पूर्व एक आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसे दोषी पाया था, जिस पर से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, वह लम्बे समय जेल रहा था, जेल से जमानत पर बाहर आकर दोनों काफी दिनों तक अलग-अलग रहे. कुछ समय पहले वह पीड़िता के पास गया और तलाक की बात कही. लेकिन, पीड़िता ने अपने 13 वर्षीय बच्चे के होने के कारण तलाक न देने का हवाला दिया. इस पर से दोनों के बीच अनबन हो गई. वहीं, आरोपी ने मौखिक तौर पर तीन  बार तलाक कह कर उसे दूर रहने की हिदायत दे दी.

पुलिस अब कर रही मामले की जांच

इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की, लेकिन पुलिस इस आधार पर तीन तलाक का प्रकरण टालती रही कि दोनों पूर्व से ही अलग-अलग रहते है, लेकिन पीड़िता केस दर्ज करवाने पर ही अड़ी रही. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है. जांच अधिकारी राजवंश सिंह गौतम के मुताबिक़ पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले में विस्तृत जाँच की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!