भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मल्लिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को इंदौर आएंगे

इंदौर:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को इंदौर आएंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली से विमान से इंदौर आएंगे। संविधान दिवस के मौके पर वे महू जाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी महू में पहुंचेगी। खरगे उसमें शामिल होकर गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हो जाएंगे।

खरगे महू में ड्रीमलैंड चौराहे पर होने वाली जनसभा में भी भाग लेंगे। इसके बाद वे इंदौर आकर रात्रि विश्राम करेंगे। 27 नवंबर को वे विशेष विमान से गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के लिए वडोदरा जाएंगे। वहां चुनावी सभाएं लेंगे। खरगे की मध्यप्रदेश यात्रा ऐसे समय होगी, जब 26 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचने वाली है। खरगे यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी के साथ कुछ देर पैदल भी चलेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला इंदौर दौरा
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का यह पहला इंदौर दौरा है। विमानतल पर उनके स्वागत के इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद वे महू की सभा में इंदौर ग्रामीण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। महू की सभा को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बैठकों का दौर लगातार चल रहा है।

राजवाड़ा पर होगी नुक्कड़ सभा
शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा का इंदौर का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राहुल 27 नवंबर को सुबह छह बजे महू से चलेंगे। दोपहर मेें राऊ में यात्रा रुकेगी। यहां लंच के बाद शाम चार बजे यात्रा शुरू होगी, जो राजेंद्र नगर ब्रिज से चाणक्य पुरी होेकर चोइथराम मंडी की तरफ जाएगी। यहां से कलेक्टोरेट तिराहा होते हुुए यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी। राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे चिमनबाग मैदान पर जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम होगा। 27 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होगी। जिंसी चौराहा, किला मैदान, बाणगंगा होते हुए इंदौर-सांवेर रोड पर यात्रा पहुंचेगी। यहां बारोली गांव में विधायक संजय शुक्ला के फार्म हाउस पर यात्रा रुकेगी और शाम चार बजे उज्जैन की तरफ रवाना होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!