इंदौर में 10 जनवरी को ग्लोबल सीईओ कानक्लेव, 30 से ज्यादा देशों को न्योता

इंदौर: इंदौर में 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट आयोजित होने जा रही है। समिट की औपचारिक शुरुआत से पहले इंदौर में ग्लोबल सीईओ कानक्लेव भी आयोजित होगा। इसमें देश और दुनिया के टाप बिजनेस टायकून खाने की मेज पर मप्र में निवेश पर चर्चा करेंगे। समिट से एक दिन पहले 10 जनवरी की रात को कानक्लेव आयोजित किया जाएगा।

जनवरी माह के पांच दिन इंदौर के लिए अहम होने जा रहे हैं। 8 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा। यह आयोजन इंदौर में ही होगा। हालांकि, इसकी कमान केंद्रीय विदेश मंत्रालय के हाथों में रहेगी। 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन खत्म होते-होते ही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का बिगुल बज जाएगा। मप्र सरकार और शासन-प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता यही है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के खत्म होते-होते ही उन्हें ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट शुरू करना है।

होटलों से एक मेहमान जाएंगे, दूसरे आएंगे – सीआइआइ को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले उद्योगपति मेहमानों की अगवानी, मेजबानी से जुड़ी व्यवस्थाएं देखने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मेहमान 10 जनवरी को होटल से चेकआउट करें वैसे ही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के मेहमानों को होटलों में जगह दे दी जाए। 10 तारीख को एक आयोजन के बाद मेहमानों की विदाई और उसी बीच नए मेहमानों की अगवानी करना और ठहराना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। शहर के सभी सितारा होटलों में लगभग पूरे कमरे ही इन दोनों आयोजनों के लिए बुक किए जा चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!