हॉस्टल की छात्राओं से पुलिस ने किया संवाद, नशे और अन्य बुराइयों के खिलाफ किया जागरूक

इंदौर : साइबर फ्रॉड, महिला अपराध, अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने एवं नशे के दुष्परिणाम के प्रति सचेत करते हुए उससे लोगों को दूर रखने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में रविवार रात पलासिया थाना प्रभारी संजय सिंह बैंस अपनी टीम के साथ गीता भवन क्षेत्र में हॉस्टल्स में रहने वाली छात्राओं के बीच पहुंचे। पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों, महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, इनसे बचाव के तरीके एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया।

पलासिया थाना प्रभारी और उनकी टीम ने बच्चियों को बताया कि किस तरह असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करते हैं। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाते हैं फिर घुमाने फिराने ले जाते हैं और इसकी आड़ में शोषण करते हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि आपसे जाने अनजाने कोई गलती हो भी जाती है तो इसे अपने माता-पिता को खुल कर बताना चाहिए, उसे छुपाकर ब्लैक मेलिंग के जाल में नहीं फंसना चाहिए। बच्चियों को यह भी बताया गया कि आप लोग दूर से पढ़ने आए हैं। माता- पिता दूर रहते हैं इसलिए पुलिस आपकी लोकल गार्जियन है। किसी भी तरह की समस्या हो तो आप हमसे शेयर कर सकते हैं।

किसी भी चीज को आदत न बनाएं।

आजकल के बढ़ते कैफे/पब कल्चर पर उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे वहां से शुरुआत होकर युवा नशे की गर्त में पहुंच जाते हैं इसलिए सावधान रहें और किसी भी चीज को आदत ना बनाएं।
इन्हीं बुरी आदतों के कारण खर्चे बढ़ जाने से युवा, चोरी लूट आदि विभिन्न प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त हो जाते हैं। पुलिस ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया द्वारा होने वाले अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने के लिए सावधानीपूर्वक इनका इस्तेमाल करने के बारे में भी जानकारी दी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!