एकलव्य एवं गुरुकुल आवासीय विद्यालय इंदौर के जनजातीय बच्चों ने दिलाई मध्यप्रदेश को गौरवशाली उपलब्धि

कलेक्टर श्री इलैया राजा टी ने विजेता बच्चों से मिलकर दी बधाई एवं बढ़ाया हौसला

                              मध्यप्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों ने कल्चरल फेस्ट में पाया देश में तीसरा स्थान

इंदौर :भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत देश भर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के लिए बैंगलुरु में आयोजित तीसरे नेशनल कल्चरल फेस्ट में मध्यप्रदेश ने देश में ओवर-ऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवशाली उपलब्धि में इंदौर के एकलव्य तथा गुरुकुल आवासीय विद्यालय के जनजातीय बच्चों की विशेष भूमिका रही। यह उपलब्धि प्राप्त करने के बाद आज विजेता बच्चे कलेक्टर इलैया राजा टी से मिले और उन्होंने इस उपलब्धि की जानकारी दी। कलेक्टर इलैया राजा टी ने बच्चों को बधाई दी एवं उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उक्त तीन दिवसीय फेस्ट में देश भर के हजारों विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें 13 विभिन्न विधाओं में मध्यप्रदेश के इन विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित प्रदेश भर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लगभग 80 जनजातीय विद्यार्थियों ने बैंगलुरु में आयोजित इस फेस्ट में यह उपलब्धि प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बैंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित फेस्ट में प्रदेश के विद्यार्थियों को भव्य समारोह में पुरस्कार वितरित किए गए।
अंग्रेजी भाषण, प्रश्नोत्तरी व अंग्रेजी में वाद-विवाद में रहे अव्वल
ईएमआरएस इंदौर की साक्षी मयड़िया व राजाराम ने प्रश्नोत्तरी में पहला स्थान प्राप्त किया। साक्षी ने अंग्रेजी भाषण में भी पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी वाद-विवाद में ईएमआरएस इंदौर की वैष्णवी वास्कले और पीवीटीजी, ईएमआरएस इंदौर की नेहा यशवंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंग्रेजी वाद-विवाद में ईएमआरएस इंदौर के सौम्य राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईएमआरएस इंदौर की हिमांगी खपड़े ने स्पेल-बी में दूसरा स्थान हासिल किया।
राज्य स्तर पर रोहणी अवासिया ने क्लासिकल डांस में प्रथम,निशा नर्गेश ने स्टोरी टेलिंग अंग्रेजी में प्रथम,किरण अलीमसा ने एकल लोकनृत्य में प्रथम तथा ज्योति बैगा ने स्टोरी टेलिंग हिन्दी में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय स्पर्धा में इंदौर संभाग को प्रथम स्थान दिलवा कर गौरवान्वित किया।
एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य पी.एम. मैथ्यू, गुरुकुलम विद्यालय के प्राचार्य ए.के. सिंह, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्रीमती निशा मेहरा आदि उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!