एमवायएच में स्थापित नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण केन्द्र का 20 नवंबर को होगा शुभारंभ

इंदौर : इंदौर के एम वाय हॉस्पिटल में दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुसार जयपुर फुट एवं अन्य सहायक उपकरणों के वितरण के लिए स्थायी सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर का शुभारंभ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रवि मलिमठ, प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर शील नागू , न्यायाधिपति सुजय पॉल एवं उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायाधिपति विवेक रूसिया की गरिमामयी उपस्थिति में 20 नवम्बर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

इस स्थायी सेंटर के शुभारम्भ अवसर पर 20 से 22 नवम्बर तक दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाने के लिए वृहद शिविर का आयोजन भी किया गया है। यह कार्यक्रम कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रशासनिक न्यायाधिपति तथा अध्यक्ष उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति खण्डपीठ इन्दौर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये जाने के लिए भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर फुट) जयपुर का स्थायी सेंटर एमवाय हॉस्पिटल इंदौर में रहेगा। इस सेंटर को स्थापित किए जाने हेतु एम.वाय. हॉस्पिटल इंदौर एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के मध्य एम.ओ.यू. साइन किया गया है।

विधिक सहायता अधिकारी उच्च न्यायालय विधि सेवा समिति इंदौर द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गत दिनों मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में राजीव कर्महे सदस्य सचिव द्वारा मध्यप्रदेश खण्डपीठ इन्दौर के क्षेत्राधिकार अंतर्गत आने वाले समस्त उच्च न्यायालय, जिलों के जिला न्यायाधीश/सचिव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी को कार्यक्रम हेतु हितग्राहियों का चयन करने के लिए निर्देशित किया गया। सदस्य सचिव द्वारा कार्यक्रम आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में संबंधित जिलों से विचार साझा करने के लिए नवीन पाराशर ओ.एस.डी./रजिस्ट्रार से अनुरोध किया गया। पाराशर द्वारा कार्यक्रम के संबंध में बताया गया कि इस पुनीत कार्य के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं। जिलों से प्राप्त हितग्राहियों की सूची अनुसार आवश्यक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उक्त कार्य के लिए संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एम वाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर का आवश्यक सहयोग उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इन्दौर को प्राप्त हो रहा है ।

जरूरतमंद नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस शिविर का लाभ लेवे तथा आवश्यकता के अनुसार जयपुर फुट एवं अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करे। जयपुर फुट एवं अन्य सहायक उपकरण के लिए प्रत्येक जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तहसील विधिक सेवा समिति अथवा उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर से संपर्क किया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!