सुप्रिया श्र‍ीनेत को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाया राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता

नई दिल्‍ली
कांग्रेस ने पत्रकार से राजनेता बनी सुप्रिया श्र‍ीनेत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्‍ता नियुक्‍त किया है। कांग्रेस ने बीते लोकसभा चुनाव में सुप्रिया श्रीनेत को महाराजगंज सीट से चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह भाजपा के पंकज चौधरी से हार गई थीं। कांग्रेस ने महाराजगंज सीट से पहले अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी को टिकट दिया था लेकिन बाद में सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव मैदान में उतार दिया था।

टेलीविजन पत्रकारिता का चर्चित चेहरा रहीं सुप्रिया चैनलों में विभिन्‍न पदों पर 10 साल से ज्‍याद वक्‍त तक काम कर चुकी हैं। वह टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के बिजनेस चैनल ईटी नाउ में कार्यकारी संपादक थीं। ईटी नाउ से पहले वह एनडीटीवी में असिस्‍टेंट एडिटर थीं। लेडी श्रीराम कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं सुप्रिया श्रीनेत ने इतिहास में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। उन्‍होंने अपनी स्‍कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट से की है। वह लखनऊ विश्‍वविद्यालय से राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्‍त्र में स्‍नातक हैं

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!