सार्क बैठक में शामिल होगा भारत

नई दिल्ली । पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बावजूद भारत 26 सितंबर को न्यूयॉर्क में होने वाली सार्क विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होगा। अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के इतर होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन अगले हफ्ते अमेरिका में मौजूद रहेंगे और सार्क देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय व बहुपक्षीय बैठक करेंगे। दक्षिण एशियाई सहयोग क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के बाद पहली बार विदेश मंत्री जयशंकर अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी से सार्क बैठक में आमने-सामने होंगे। कुरैशी के साथ मुलाकात पर इस हफ्ते की शुरुआत में विदेश मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था और कहा था कि जब ऐसा मौका आएगा तो उस वक्त की परिस्थितियों के अनुसार कदम उठाएंगे। पिछले साल तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सार्क के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को काफी फटकार लगाई थी। इतना ही नहीं, अपने बयान के बाद वह बैठक से उठकर चली गई थीं और अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ कोई बातचीत नहीं की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!