चीनी सैलानियों को ले जा रही बस पलटी, चार की मौत

लॉस एंजिलिस  चीनी सैलानियों को पर्यटन के लिए ले जा रही एक बस के अमेरिका के यूटा राज्य में बायसे कन्योन नेशनल पार्क के निकट पलट कर हादो का शिकार हो गई जिसके चलते कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूटा राजमार्ग गश्त दल ने क्षतिग्रस्त बस की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बस की छत टूटी हुई है और बस पार्क के प्रवेश द्वार के निकट पलटी हुई है। स्थानीय खबरों में कहा गया है कि दुर्घटना बस शुक्रवार सुबह पार्क के प्रवेश द्वार से सात मील दूर हुई। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस और बचाव वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए इस मार्ग को अन्य वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। बस में चालक सहित कुल 30 लोग सवार थे। गारफील्ड काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने अपने फेसबुक संदेश में इस दुर्घटना को भयावह बताया साथ ही कहा, ‘बस पूर्व की ओर जा रही थी तभी यह सड़क से फिसल कर पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और शेष घायलों को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है।’ गौरतलब है कि ब्रायस कैन्यन अमेरिका के मशहूर राष्ट्रीय उद्यानों में से एक हैं जिसे देखने हर साल 15 लाख पर्यटक आते हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!