इंदौर में चार युवतियों ने एक युवती को सरेराह सड़क पर जमकर पीटा

इंदौर ।   इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में चार लड़कियों ने एक युवती को बीच सड़क पर जमकर पीट दिया। लात-घूंसों के साथ उस पर बेल्ट भी बरसाए। इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई। लोग युवती को बचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे। पीड़िता ने इस मामले में एमआइजी थाने में शिकायत की है। पुलिस वीडियो के जरिए मारपीट करने वाली लड़कियों की तलाश कर रही है। मारपीट की यह घटना शुक्रवार रात की इंदौर के व्यस्त एलआइजी चौराहे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। एमआइजी थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात नेहरू नगर निवासी प्रिया वर्मा यहां चाय पीने आई थी। यहां चारों लड़कियों पहले से खड़ी थी। यहां घूरने की बात पर चारों लड़कियों ने प्रिया से पहले विवाद किया फिर मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर पटक कर पीटा – चारों लड़कियों ने प्रिया को बाल पकड़कर सड़क पर पटक दिया। उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा और बाल पकड़कर घसीटा भी। चारों में से एक लड़की ने बेल्ट से भी प्रिया की जमकर पिटाई कर दी। सड़क से गुजर रहे राहगीर भी इस दौरान रुक गए और मारपीट का वीडियो बनाने लगे, लेकिन किसी ने भी युवती का बचाव नहीं किया। मारपीट के बाद लड़कियां वहां से भाग गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!